{"_id":"6349a531491fd3023e301bb5","slug":"education-department-to-conduct-science-competitions-for-students-on-the-lines-of-kbc-sirsa-news-hsr64464420","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग केबीसी की तर्ज पर करवाएगा विद्यार्थियों की विज्ञान प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग केबीसी की तर्ज पर करवाएगा विद्यार्थियों की विज्ञान प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
सिरसा। शिक्षा विभाग विद्यार्थियों की विज्ञान में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से केबीसी के तर्ज पर प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा। इसके लिए विभाग ने प्रतियोगिता का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह प्रतियोगिताएं विभाग द्वारा 17 से 18 अक्तूबर तक करवाई जाएंगी। इसमेें जिला की राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिताएं 4 राउंड में करवाई जाएंगी।
हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ने प्रदेशभर में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर प्रतियोगिता करवाने के लिए निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 18 अक्तूबर को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेगू रोड में होगा। प्रतियोगिता में 17 अक्तूबर को सीबीएसई, आईसीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों के विद्यार्थियों की प्रतियोगिता होगी। वहीं 18 अक्तूबर को हरियाणा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी। इस प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी जोनल स्तर पर जाएंगे।
जोनल स्तर पर विजेता विद्यार्थियों को इस प्रकार से दिया जाएगा इनाम
- जोनल स्तर पर प्रथम, 20 हजार
- जोनल स्तर पर द्वितीय, 15 हजार
- जोनल स्तर पर तृतीय, 12 हजार
स्टेट लेवल पर इनाम
- प्रथम टीम को, 60 हजार
- द्वितीय टीम को, 50 हजार
- तृतीय टीम को, 40 हजार
4 राउंड में होगी प्रतियोगिताएं
राउंड का नाम, प्रति प्रश्न मार्क्स, समय अवधि
- प्रश्न राउंड विज्ञान विषय पर, 4, 30 सेकेंड
- एक्टिविटी राउंड 4, 30 सेकेंड
- विजुअल राउंड 4, 20 सेकेंड
- रैपिड फायर 1, 60 सेकेंड
जिला स्तर पर आयोजित होने वाली विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को लेकर निर्देश आ चुके हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक स्वभाव बनाना व जिज्ञासा की गहरी भावना पैदा करना है।
विज्ञापन
-संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
शिक्षा विभाग द्वारा केबीसी की तर्ज पर विज्ञान की प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। प्रतियोगिता 17 से 18 अक्तूबर तक आयोजित होंगी। जिला स्तर पर चिह्नित विद्यार्थी जोनल स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा ले पाएंगे। वहीं जोनल स्तर के विजेता विद्यार्थी स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।
- मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग सिरसा।