फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   education,collage

एक दिन में ही पूरी होगी फिजिकल कांउसिलिंग की पूरी प्रक्रिया, शॉट नोटिस से हो रहे है विद्यार्थी परेशान

Tue, 16 Jul 2019 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
education,collage
फिजिकल कांउसिलिंग के अंतिम दिन फीस भरते हुए विद्यार्थी। - फोटो : Sirsa
डायरेक्टर ऑफ हायर एजुकेशन ने स्नातक के पंजीकरण के लिए बीए इवनिंग व बीए अर्थशास्त्र के लिए दोबारा पोर्टल खोला था। कॉलेज प्रशासन ने डायरेक्टर ऑफ हायर एजुकेशन के पोर्टल पर खुले इन पंजीकरणों के वेरिफिकेशन का समय मंगलवार सुबह 9.30 से 11.30 तक का रहेगा। जिसमें छात्र को पंजीकरण करवा कर फॉर्म वेरिफाइड करवाना होगा। करीब 12 बजे स्नातक के इन दोनों विभागों की सूची जारी की जाएगी। सूची जारी के तुरंत बाद विद्यार्थियों को शाम तक फीस का भुगतान करना होगा। फीस का भुगतान न होने पर दाखिल मान्य नहीं होगा। डायरेक्टर ऑफ हायर एजुकेशन ने विद्यार्थियों के लिए दाखिला प्रक्रिया को आन लाइन करके सरल किया। वहीं दूसरी ओर फिजिकल काउंसिलिंग के शॉर्ट नोटिस से छात्र के साथ अभिभावक भी परेशान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

दाखिले के लिए हुई पहली फिजिकल काउंसिलिंग भी शॉर्ट नोटिस पर हुई थी। जिसके चलते अधिकतर पंजीकृत छात्र पहली काउंसिलिंग से वंचित रह गए थे। छात्र सुमित और विवेक के साथ आए अभिभावकों का कहना है कि पहले तो प्रॉस्पेक्ट होता था। जिसमें दाखिले संबंधित सारी जानकारी होती थी लेकिन अब सारी प्रक्रिया ऑन लाइन होने से जानकारी सही ढंग से नहीं मिल रही। कॉलेज द्वारा जो शॉर्ट नोटिस लगाए जा रहे हैं न ही उनका पता चल रहा है। अभिभावक सुनील ने बताया कि मेरे बेटे के 64 प्रतिशत है लेकिन पहली फिजिकल कांउसिलिंग का सही समय पर पता न लगने से दाखिले से वंचित रह गया।
विज्ञापन

आज होगी दूसरी फिजिकल काउंसिलिंग
मंगलवार को नेशनल व राजकीय कन्या महाविद्यालय में दूसरी फिजिकल काउंसिलिंग होगी। डायरेक्टर ऑफ हायर एजुकेशन ने दाखिले से संबंधित नियमों को सरल कर दाखिले से वंचित छात्रों को भी इस फिजिकल काउंसिलिंग में भाग लेने का मौका दिया है। इस फिजिकल काउंसिलिंग में री-अपीयर, नॉट वेरिफाइड व विकलांग श्रेणी के विद्यार्थी भी भाग ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
स्नातक की फिजिकल कांउसिलिंग सुबह 9.30 से 11.30 तक होगी। उसके बाद किसी भी छात्र का फॉर्म नहीं लिया जाएगा। फिजिकल काउंसिलिंग की मेरिट सूची थोड़े समय बाद जारी कर दि जाएगी। छात्रों को फीस भरने के लिए शाम तक का ही समय मिलेगा। मंगलवार को स्नातक के बीए इंवनिग व बीए अर्थशास्त्र विभाग में पंजीकरण करवा चुके छात्रों की कॉलेज परिसर में कांउसिलिंग होगी।
महेंद्र प्रदीप, ओवर ऑल इंचार्ज, नेशनल कॉलेज सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed