फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   E-rickshaw drivers gheraoed SP office after dispute with policeman

पुलिसकर्मी से विवाद के बाद ई-रिक्शा चालकों ने किया पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw drivers gheraoed SP office after dispute with policeman
सिरसा। शहर के मुख्य बस स्टैंड के सामने ई-रिक्शा चालकों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। रिक्शा चालकों ने पुलिस कर्मचारी पर थप्पड़ मारने के आरोप लगाए और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए। गुस्साए चालकों ने कार्यालय का घेराव कर दिया और ई-रिक्शा रास्ते में खड़े कर दिए। सूचना मिलने पर सुरक्षा कर्मचारी आए और रिक्शा हटाने को लेकर उनमें बहस हो गई। बाद में बातचीत से समाधान का आश्वासन देकर रिक्शा चालकों को शांत करवाया।
विज्ञापन

ई-रिक्शा एसोसिएशन के प्रधान रवि कुमार ने बताया कि बुधवार को बस स्टैंड के सामने वाहनों का जाम लग गया। इस दौरान जाम में फंसे ई-रिक्शा चालक संदीप कुमार व अमन के साथ पुलिसकर्मियों का विवाद हो गया। रिक्शा चालकों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने दिव्यांग रिक्शा चालक अमन को थप्पड़ मारा व संदीप कुमार से साथ झड़प हो गई। इससे आक्रोशित रिक्शा चालक दोपहर करीब 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंच गए। यहां उन्होंने जगह-जगह ई-रिक्शा रास्ते में खड़े कर घेराव कर दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से सुरक्षा कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों और ई-रिक्शा चालकों में बहस हुई। इसके बाद सुरक्षा प्रभारी प्रेम कुमार मौके पर पहुंचे और बातचीत के माध्यम से समझौता करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ई-रिक्शा चालक लौट गए।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
रिक्शा चालकों के साथ आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार भी आए। वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बेशक उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दो, लेकिन उस पुलिस कर्मी के खिलाफ भी पहले कार्रवाई करो, जिसने ई-रिक्शा चालक को थप्पड़ मारा है। रिक्शा चालकों ने कहा कि पुलिसकर्मियों की ओर से उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। कागजों के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। रिक्शा चालकों ने थप्पड़ मारने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस कर्मचारियों ने शांत तरीके से समझाया। इस दौरान राजन हिंदुस्तानी, सौरभ राठौड़, हंसराज सामा, दीपक मेहता, रवि पंडित, महावीर, जितेंद्र, सोनू, धमेेंद्र, विजय, अजय मेहता, सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed