फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   dyria case in the city, two dead

डायरिया ने पसारे शहर में पांव, दो की मौत

Wed, 13 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Wed, 13 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
dyria case in the city, two dead
मरीज - फोटो : bureau
दूषित पेयजल के कारण शहर में लोग डायरिया की चपेट में आते जा रहे हैं। उलटी और दस्त से अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है जबकि आठ लोग उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराए गए हैं। ज्यादा गंभीर स्थिति जेजे कॉलोनी क्षेत्र की है जिससे यहां के बाशिंदों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने डायरिया पर नियंत्रण पाने के लिए पूरे शहर का सर्वे करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को डॉक्टरों की टीम ने प्रभावित क्षेत्र में जाकर लोगों को क्लोरीन की गोलियां वितरित की। सर्वे टीम में शामिल आशा वर्कर, एएनएम और आंगनबाड़ी वर्कर लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करने में लगे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की जांच में यह बात सामने आई है कि डायरिया फैलने की मुख्य वजह दूषित पेयजल है। जहां से भी उल्टी-दस्त के मरीज आए हैं, वहां के पेयजल के नमूने लिए जो जांच में फेल हो गए।
विज्ञापन


जन स्वास्थ्य विभाग पानी को बिना शुद्ध किए सीधा इसकी सप्लाई कर रहा है। पानी में क्लोरीन नहीं मिलाई जा रही। इसके अलावा सीवरेज का गंदा पानी भी पेजयल में मिक्स होकर आ रहा है। इसी वजह से लोग डायरिया की चपेट में आते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जन स्वास्थ्य विभाग को नोटिस जारी करके पेयजल के नमूने फेल होने की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में डायरिया से ग्रस्त जेजे कॉलोनी निवासी आठ महीने के जसकीरत, पांच वर्षीय प्रभजोत, एक वर्षीय हर्ष कुमार, सीमा रानी, मंजीत कौर, कविता रानी, विरेंद्र कुमार, रमनदीप कौर, जसवीर कौर, रजनी व जसवीर कौर का उपचार चल रहा है। इनका कहना है कि पीने का पानी काफी दिनों से गंदा आ रहा था। शहर के ज्यादातर हिस्से में साफ पेयजल सप्लाई नहीं करने की शिकायतें आ रही है। वार्ड नंबर दो स्थित प्रेम नगर, चतरगढ़ पट्टी, शक्ति नगर, हाउसिंग बोर्ड, खैरपुर, बेगू रोड, एमसी कॉलोनी, जेजे कॉलोनी में तो हालत इतनी खराब है कि लोगों को मजबूरन आरओ खरीदना पड़ रहा है।

फेल आ रहे हैं पेयजल के सेंपल
शहर में सर्वे शुरू कर दिया गया है। हर जगह से पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं, अभी तक जितने भी सैंपल लिए वे फेल आए हैं। जेजे कॉलोनी क्षेत्र में डायरिया फैलने की मुख्य वजह दूषित पानी सप्लाई है। पब्लिक हेल्थ विभाग को इस बारे में नोटिस जारी करके सूचित कर दिया गया है। लोग तो साफ-सफाई का ध्यान रख लेंगे लेकिन उन्हें साफ पीने का पानी उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी पब्लिक हेल्थ की है। सर्वे टीम घर-घर जाकर ओआरएस के पैकेट व क्लोरिन बांट रही है। लोगों को पानी उबालकर पीने की हिदायत दी जा रही है।

-डॉ. अनीषा, इंचार्ज डेंगू-डायरिया रोकथाम टीम, सिरसा

ये बचाव करें
क्लोरीन मिश्रित गर्म पानी पीयें
पानी उबालकर रख लें और दिनभर में 8-10 ग्लास पीयें
बासी भोजन और बाहर का खाना खाने से परहेज करें
चिकित्सक की सलाह पर एंटीबायोटिक और एंटी कोल्ड दवाइयां लें
सर्दी-जुकाम और वायरल से बचने पीड़ित व्यक्ति से दूरी बनाकर रहें
गले में दर्द होने पर गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारा करें

डायरिया, मलेरिया व डेंगू को लेकर अलर्ट
डायरिया की जो भी हालात पैदा हुए वह गंदे पेयजल के कारण हुए। जेजे कॉलोनी क्षेत्र से स्थित कुछ बिगड़ी थी, डॉक्टरों की टीम ने वहां जाकर लोगों को दवाइयां वितरित की हैं। बीमार लोगों का इलाज सिविल अस्पताल में किया जा रहा है जहां उनके स्वास्थ्य में सुधार आया है। जो ठीक होते जा रहे हैं उन्हें छुट्टी दी जा रही है। ओवरऑल जिले में स्थित बिलकुल सामान्य है। फिर भी कोई जोखिम नहीं उठाते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे आरंभ कर दिया है। लोग पानी को उबालकर पीयें। डायरिया, मलेलिया व डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग शुरू से ही अलर्ट है।
-सूरजभान कंबोज, सिविल सर्जन, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed