फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Due to the problem in the fee link issued by DHE, the students could not pay the fees on the first day, opted for offline

डीएचई द्वारा जारी फीस लिंक में समस्या के चलते विद्यार्थी नहीं कर पाएं पहले दिन फीस का भुगतान, ऑफलाइन का विकल्प चुना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Due to the problem in the fee link issued by DHE, the students could not pay the fees on the first day, opted for offline
महिला महाविद्यालय में फीस भरने के लिए पहुंची छात्राएं। - फोटो : Sirsa
सिरसा। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक कक्षाओं की ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया विद्यार्थियों के लिए अबुझ पहेली बन गई है। पहले कला संकाय की मेरिट सूची जारी कर दी गई। फिर उसे वापस हटा दिया गया। आवेदन करने की तिथि भी कई बार बढ़ाई गई। इसके आखिरकार मेरिट सूची भी जारी हो गई। लेकिन विद्यार्थियों की फीस ऑनलाइन तरीके से भरने के लिए दिए गए लिंक पर पहले ही दिन विद्यार्थी फीस नहीं भर पाए। ऊपर से डीएचई ने डेफर विकल्प को हटा लिया है। विद्यार्थी असमंजस में हैं कि अगर उन्होंने पहली सूची में दाखिला नहीं लिया तो दोबारा उन्हें मौका मिलेगा या नहीं।
विज्ञापन

दाखिला प्रक्रिया में फीस भरने के पहले दिन ही डीएचई के पोर्टल पर विद्यार्थी ऑनलाइन मोड से फीस जमा नहीं करवा पाए। डीएचई द्वारा जारी ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करने पर पे-नाओ का विकल्प नहीं दिया जा रहा। जिससे ऑनलाइन फीस भरने में की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। लिंक को लेकर पूरा दिन विद्यार्थी कॉलेज हेल्पलाइन पर जानकारी मांगते रहे लेकिन मुख्यालय द्वारा इस समस्या को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया। जिसे विद्यार्थियों की ऑनलाइन फीस जमा नहीं हो पाई। परेशान विद्यार्थियों ने कॉलेज में आकर फीस जमा करवाई। ऑफलाइन मोड में कॉलेज अपनी आईडी से डीएचई के पोर्टल पर लॉगिन कर विद्यार्थी के रजिस्ट्रेशन नंबर को सर्च कर फीस का भुगतान करता है और विद्यार्थी से नगद राशि ले उन्हें रिकॉर्ड के तौर पर स्लिप जारी कर देता है। बता दें कि पहली मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थी 18 सितंबर तक फीस का भुगतान कर सकते है।
विज्ञापन

डेफर का विकल्प हटा, विद्यार्थी असमंजस में
डीएचई द्वारा जारी पहली मेरिट सूची में अगर विद्यार्थी को मनपसंद का कॉलेज नहीं मिलता तो डीएचई के पोर्टल पर जाकर डेफर विकल्प का चयन कर सकता है। जिससे विद्यार्थियों को दूसरी मेरिट सूची में उनके पसंद का कॉलेज अलॉट किए जाने की गाइडलाइन है। मेरिट सूची जारी होने के साथ ही मुख्यालय द्वारा पोर्टल से डेफर के विकल्प को हटा लिया गया है। विद्यार्थी असमंजस में है कि अगर वह पहली सूची में आए कॉलेज में दाखिला नहीं लेते तो उन्हें दूसरी सूची में मौका मिलेगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएचई द्वारा जारी किए लिंक पर फीस का भुगतान नहीं हो पा रहा है। मुख्यालय को इस समस्या के बारे में सूचित किया गया है। विद्यार्थी कॉलेज आकर भी फीस का भुगतान कर सकता है।
-डॉ. विवेक गोयल, एडमिशन नोडल, नेशनल कॉलेज सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed