{"_id":"61e9ac546116930f987b947a","slug":"dtp-department-demolished-construction-without-clu-construction-broke-roads-sirsa-news-hsr6224945170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सीएलयू निर्माण करने पर डीटीपी विभाग ने ढहाए निर्माण, तोड़ी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सीएलयू निर्माण करने पर डीटीपी विभाग ने ढहाए निर्माण, तोड़ी सड़कें
विज्ञापन
अवैध निर्माण ढहाते डीटीपी की टीम।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। बिना सीएलयू निर्माण करने और अवैध कॉलोनी स्थापित करने वालों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने कार्रवाई की। वीरवार को विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ नटार रोड पर अवैध निर्माण ढहा दिए। अवैध कॉलोनी की सड़कें तोड़ दी और चहारदीवारी पर भी बलडोजर चलवा दिया।
डीटीपी विभाग ने सर्वे किया तो पता चला कि नटार रोड पर बिना मंजूरी के गोदाम बना दिए हैं। इतना ही नहीं कॉलोनी भी काट दी और इसकी मंजूरी नहीं ली। इस पर विभाग ने नोटिस जारी किए। नटार रोड पर सतपाल सिंह और कर्ण जैन को नोटिस जारी किए गए। लेकिन इसके बावजूद ना तो सीएलयू के लिए आवेदन किया और न ही अवैध निर्माण को बनाने से रोका। इसलिए विभाग ने वीरवार को पुलिस टीम को साथ लेकर कार्रवाई की। इस दौरान नटार रोड पर पर गैस गोदाम पर बुलडोजर चलवा दिया। इतना ही नहीं एक अन्य चहारदीवारी को भी तुड़वा दिया। इस चहारदीवारी में एक कमरा भी बना था, उसे भी तोड़ दिया गया। इस टीम में जिला नगर योजनाकार राजकीर्ति, धर्मपाल, सुरेंद्र कुमार, रामचंद्र, शमशेर, सत्यवान, निरंजन, मनोज मौजूद रहे।
अवैध कॉलोनी में भी चलाया अभियान, तोड़ी सड़कें
बेगू रोड पर मिल्क प्लांट के पीछे की ओर गिरीश मोहन नामक व्यक्ति ने बिना मंजूरी के कॉलोनी स्थापित कर दी और प्लॉट काट दिए। विभाग ने इसे अवैध कॉलोनी करार दिया और मंजूरी लेने के आदेश दिए। लेकिन नोटिस के बावजूद कॉलोनाइजर ने ध्यान नहीं दिया। इस पर वीरवार को डीटीपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियान चला दिया। इस दौरान कॉलोनी में बनी कच्चे सड़कें तोड़ दी गई। इतना ही नहीं अब विभाग ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में भी एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
बिना सीएलयू लिए कोई निर्माण नहीं किया जा सकता। इसके अलावा कॉलोनी स्थापित करने के लिए भी मंजूरी लेनी पड़ेगी। बिना मंजूरी लिए निर्माण करने वालों और कॉलोनी स्थापित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ये अभियान जारी रहेगा।
-राजकीर्ति, डीटीपी, सिरसा।

अवैध निर्माण ढहाते डीटीपी की टीम।- फोटो : Sirsa