फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dry cold and fog affect children's health

Sirsa News: सूखी ठंड और कोहरे का असर, बच्चों की सेहत पर सर्दी भारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Dry cold and fog affect children's health
सिरसा। जिले के तापमान में प्रतिदिन हो रही गिरावट के चलते मौसम में ठंड बढ़ रही है। ऐसे में बढ़ती ठंड आमजन को बीमार कर रही है। नागरिक अस्पताल में मरीजों की ओपीडी में बढ़ोतरी हो रही है। अस्पताल में खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं ठंड पांच वर्ष की उम्र के छोटे बच्चों को अपनी चपेट में ले रही है, ऐसे में चिकित्सक मरीजों को दवा के साथ ठंड से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया है। सूखी ठंड से ग्रामीण इलाकों में कोहरा जम रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान गिरने से ठंड ओर ज्यादा बढ़ने के आसार हैं। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में आने वाले अधिकतर बच्चों में बुखार, गला दर्द, सिर दर्द, बदन दर्द, जुकाम के लक्षण मिल रहे है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के चलते ठंडा पानी, बाहरी तली चीजें, आइसक्रीम आदि खाने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। चिकित्सकों ने अनुसार उनके पास पहले 80 से कम ओपीडी रहती थी, लेकिन अब इसमें 40 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। दैनिक ओपीडी 100 तक पहुंच गई है। इससे मरीज बीमारी का इलाज करवाने के लिए अस्पतालों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पांच साल तक के बच्चे आ रहे चपेट में
बाल रोग विभाग में चिकित्सक सूर्यांश कंबोज ने बताया कि मंगलवार को ओपीडी में अधिकतर मरीज पांच वर्ष तक की उम्र के आए हैं, ऐसे में गंभीर होने के चलते अस्पताल के बच्चा वार्ड में बुखार व ठंड लगने से 20 के करीब मरीज भर्ती है। ठंड के कारण बच्चों को बुखार के साथ खांसी व जुकाम के मरीज ज्यादा है।
-------
ठंड से सावधानी बरतने की दी सलाह
- ठंड से परहेज करें
- पूरे कपड़े पहनें
- बिना वजह घर से बाहर न निकलें
- ठंडे पानी का सेवन न करें।
- बच्चों को ठंडी चीजों से बचाएं उन्हें खाने को न दें।
----
समय पर उपचार लें
यदि किसी को बुखार या अन्य समस्याएं हैं, तो वे नागरिक अस्पताल में आकर उपचार ले सकते हैं। मौसम में बदलाव के साथ मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। छोटे बच्चे बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। बीमार होने पर चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।


-----

सर्द मौसम के चलते नागरिक अस्पताल में खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज आ रहे हैं। इनमें छोटे बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ठंड से परहेज की आवश्यक है। ठंड लगने व बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। - डॉ. सूर्यांश कंबोज, बाल रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article