फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   drug, sirsa, police,crime

2 किलो 250 ग्राम अफीम बरामद तीन व्यक्ति काबू

Thu, 18 Jul 2019 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
drug, sirsa, police,crime
अफीम के साथ गिरफ्तार युवक। - फोटो : Sirsa
पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से तीन युवकों को काबू कर उनके कब्जा से 2 किलो 250 ग्राम अफीम बरामद की है। तीनों युवकों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने गश्त के दौरान दो युवकों को काबू कर उनके कब्जे से दो किलोग्राम अफीम बरामद की है। युवकों की पहचान विकास कुमार व राजेंद्र कुमार निवासी हेतमहुपा जिला लटेहर (झारखंड़) के रुप में हुई है। सीआईए डवबाली प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है। सीआईए प्रभारी ने बताया की सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम मिल्क प्लांट बेगू रोड़ क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सामने से आ रहे दो युवकों ने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश की। शक के बिनाह पर उक्त दोनों युवकों को रोक कर उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 2 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। वही एक अन्य घटना में सीआईए डबवाली पुलिस टीम गांव जगमालवाली क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम ने एक युवक को 250 ग्राम अफीम व एक कारतूस के साथ काबू किया है। युवक की पहचान रमेश सिंह उर्फ काला चूहड़ सिंह निवासी जगमालवाली के रुप में हुई है । सीआईए डबवाली प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया की पकड़े गये युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर इस संबं में दो लोगों के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed