फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   drug, heroin, crime, police

54 ग्राम हेरोइन सहित चार युवक गिरफ्तार

Thu, 18 Jul 2019 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
drug, heroin, crime, police
जिला पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से चार युवकों को काबू कर उनके कब्जा से करीब पांच लाख 40 हजार रुपये की 54 ग्राम 120 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पहले मामले में जिले की सदर डवबाली थाना पुलिस ने गश्त के दौरान कार सवार दो युवकों को काबू कर उनके कब्जे से 46 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। युवकों की पहचान विजय कुमार निवासी कबीर बस्ती मंडी डबवाली व देवेंद्रपाल निवासी चौटाला के रूप में हुई है। थाना सदर डबवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह मोर ने बताया कि युवक से सप्लायर के बारे में जानकारी हासिल कर इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है। उन्होंने बताया कि चौटाला चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम डबवाली क्षेत्र के गांव लखुआना में गश्त कर रही थी। इस दौरान सामने से आ रही कार में सवार युवकों ने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश कि शक के बिनाह पर कार में सवार युवकों को रोक कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 46 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा । रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुडे अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दादू में युवक से 6 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन बरामद
वही एक अन्य घटना में नारकोटिक्स सैल पुलिस की एक टीम गांव दादू क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम ने एक बाइक सवार एक युवक को 6 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान बलवंत सिंह उर्फ गोरखा निवासी दादू के रुप में हुई है। नारकोटिक्स सैल के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गये युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है। नारकोटिक्स सैल के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव दादू क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से आ रहे मोटर साइकिल पर सवार युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश कि तो शक के बिनाह पर उक्त मोटर साइकिल सवार युवक को रोक कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 6 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़िया खेडा में दो ग्राम हेरोइन के साथ युवक काबू
गांव गुड़िया खेड़ा क्षेत्र से एक युवक को 2 ग्राम हेरोइन के साथ के साथ काबू किया है। युवक की पहचान भीम निवासी बकरियांवाली के रुप में हुई है। चोपटा थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ थाना नाथूसरी चोपटा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है । उन्होंने बताया की जमाल चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सतबीर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव गुड़िया खेड़ा में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनाह पर उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed