फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   dropped the bull in goshala

20 दिन की खातिरदारी के बाद भी सांड़ के गोबर में नहीं निकले जेवर, गोशाला में छोड़ा

Sat, 09 Nov 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
dropped the bull in goshala
सांड को गोशाला में छोड़ने के लिए गाड़ी में चढ़ाते हुए। - फोटो : Sirsa
सब्जी के छिलकों के साथ करीब चार तोले सोने के जेवरात निगलने वाले लावारिस सांड़ के गोबर से आखिरकार करीब 20 दिन बाद भी सोने के आभूषण नहीं निकले। ऐसे में बीते दिन वीरवार को परिवार ने उसे नंद बाबा गोशाला अस्पताल के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

गोशाला के सदस्य बड़ी मुश्किल से सांड़ को गाड़ी के पीछे बांधकर ले गए। जनक राज ने बताया कि उनके परिवार ने 20 दिन तक सांड़ की खूब सेवा की, लेकिन बावजूद इसके जेवरात बाहर नहीं निकले। इस कारण वीरवार को उन्होंने सांड़ को नंद बाबा गोशाला को सपुर्द करने का निर्णय, इसके बाद गोशाला के सदस्य सांड़ को पकड़ने पहुंचे और मुश्किल से उसे काबू किया। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सकों की ओर से एक अन्य विकल्प ऑपरेशन बताया जा रहा था, लेकिन उस ऑपरेशन से सांड़ की जान को खतरा था। पीड़ित परिवार दूसरे विकल्प का सहारा नहीं लेगा।
विज्ञापन

यह था मामला
जानकारी अनुसार वार्ड नंबर छह की खेत्रपाल मंदिर वाली गली के निवासी जनक राज की पत्नी ने 19 अक्तूबर को सोने के जेवर साफ करके रसोई में रख दिए थे। उसके बाद परिवार के किसी सदस्य ने उन जेवरातों पर सब्जी के छिलके रख दिए थे। इसके बाद जेवरात छिलकों के साथ बाहर गली में फेंक दिए थे। इस दौरान एक लावारिस सांड़ आया और उसने छिलकों के साथ जेवरों को भी निगल लिया। घर में काफी देर तलाश करने के बाद भी जेवर न मिलने पर जब सीसीटीवी की जांच की तो तब इस बात का पता चला कि जेवरात सांड़ ने छिलकों के साथ निगल लिए। इसके बाद उसके परिजनों ने गली वासियों की मदद से उस सांड़ की तलाश की और उसे पकड़कर खाली प्लॉट में बांध दिया था। परिजनों की ओर से लावारिस सांड़ को हरा चारा व अन्य खाद्य सामग्री खिलाई, ताकि गोबर के माध्यम से बाहर आ जाए। परिवार ने करीब 20 दिन तक सांड़ की खातिरदारी की, लेकिन जेवरात बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed