फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   drinking water problem in kumhriya

Sirsa News: कुम्हारिया के 150 घरों में पेयजल संकट पर प्रदर्शन

Sun, 05 Jul 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 05 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
drinking water problem in kumhriya
पेयजल किल्लत को लेकर जलघर में रोष प्रदर्शन करते ग्रामीण।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोपटा। भीषण गर्मी के बीच गांव कुम्हारिया में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। करीब 150 घरों में जन स्वास्थ्य विभाग की पेयजल लाइन से पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा। इससे विशेषकर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को पेयजल किल्लत पर ग्रामीणों ने जलघर में जाकर रोष प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों के अनुसार, जन स्वास्थ्य विभाग की आपूर्ति पिछले दो महीने से नहीं हो पा रही है। नतीजतन, लोगों को पीने के लिए पर्याप्त स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं हो रहा। ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

ग्रामीण बलबीर डारा, कृष्ण कुमार डारा, बलबीर नंबरदार, सांवरा, अंकित मेव, रामचंद्र, सुरेश कुमार, अर्जुन मेव, विक्रम सिंह, महेंद्र, हनुमान, मनीराम, धर्मपाल ने बताया कि अगर जल्द पानी की आपूर्ति का प्रबंध नहीं हुआ तो वह सोमवार को जलघर पर ताला जड़ेंगे और धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के जलघर में पानी के तीन टैंक होने के बावजूद भयंकर गर्मी में पीने के पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। ग्रामीणों को मजबूरन 500 रुपये देकर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। एक टैंकर का पानी मात्र 2 से 5 दिन में ही समाप्त हो जाता है।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा दिया है लेकिन बार-बार चक्कर कटवाने के अलावा कोई समाधान नहीं किया गया है। 150 घरों में पिछले एक साल से पीने के पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है।
इस संबंध में जन स्वास्थ्य विभाग के जेई हेमंत ने बताया कि गांव में कहां- कहां पेयजल की समस्या है, उसका पता लगाकर जल्द समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed