{"_id":"67797955e7fb311f5c0d572b","slug":"drinking-water-crisis-in-winter-distressed-women-blocked-the-road-sirsa-news-c-128-1-sir1002-131030-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ठंड में पेयजल संकट, परेशान महिलाओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ठंड में पेयजल संकट, परेशान महिलाओं ने लगाया जाम
Sat, 04 Jan 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
हिसार रोड पर दरी बिछाकर बैठीं पेयजल समस्या से परेशान महिलाएं। संवाद
सिरसा। शहर के गोबिंद नगर के लोग पिछले छह महीने से शुद्ध पेयजल सप्लाई को तरस रहे हैं। शनिवार को पेयजल की समस्या रोषित महिलाओं ने सुबह 10:30 बजे हिसार रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान महिलाएं दरी बिछाकर सड़क के बीचों-बीच बैठ गईं। जाम लगने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सड़क जाम की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात की। इसके बाद अधिकारियों ने नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू करवा दिया। अधिकारियों कहना है कि नई पाइप लाइन डलने के बाद लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं रहेगी। आश्वासन पर डेढ़ घंटे के बाद महिलाओं ने जाम खोल दिया।
महिलाओं ने कहा कि मोहल्लावासी इस समस्या को लेकर 24 दिसंबर को भी जाम लगा चुके हैं। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही पेयजल की समस्या दूर कर दी जाएगी, लेकिन पेयजल की समस्या अब भी बनी हुई है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि 6 माह पहले मोहल्ले में तेज जल सप्लाई की पाइपलाइन डाली गई थी, इसके बाद मोहल्ले में गंदा पानी आने लगा। मोहल्ला वासियों ने इसकी शिकायत जन स्वास्थ्य विभाग से की। इसके बाद से मोहल्ले में पानी की सप्लाई आना बंद हो गई। इसी कारण परेशान होकर मोहल्ला वासियों को दूसरी बार जाम लगाना पड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी गुलशन का कहना है कि मोहल्ले में पेयजल की काफी दिक्कत है। मोहल्ले में या तो पीने का पानी आता ही नहीं और आता है तो दूषित आता है। जिस ठेकेदार ने पेयजल पाइप लाइन डाली, उसने लेवल सही ढंग से नहीं किया। प्रशासन कह रहा है कि फिर से नई लाइन डाली जाएगी।