{"_id":"65807f22447354c7c10bedd4","slug":"draw-of-wards-for-womens-reservation-now-waiting-for-elections-sirsa-news-c-128-1-svns1027-11957-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: महिला आरक्षण के लिए निकाला वार्डों का ड्रॉ, अब चुनावों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: महिला आरक्षण के लिए निकाला वार्डों का ड्रॉ, अब चुनावों का इंतजार
विज्ञापन
सिरसा। नगर परिषद की वार्डबंदी फाइनल होने के बाद प्रशासन ने आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को विभिन्न श्रेणियों में महिला आरक्षण वार्ड का ड्राॅ निकाला गया। महिलाओं के लिए कुल 11 वार्डों को आरक्षित किया गया। ड्राॅ होने के बाद नगर परिषद के चुनाव जल्द होने की उम्मीद जगी है।
नगर परिषद चुनाव का पिछले दो सालों से शहरवासी इंतजार कर रहे हैं। चेयरमैन व पार्षदों के नहीं होने होने से दो साल से कोई बैठक विकास कार्यों को लेकर नहीं हुई है। नगर परिषद के 141 बूथों पर कुल जनसंख्या और वोटों की संख्या के आधार पर शहर को 32 वार्डों में बांटा गया है। इसी आधार पर अब चुनाव करवाने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। हालांकि पूर्व में वार्डबंदी को लेकर आपत्तियां मांगी गई थीं। कमेटी ने सुनवाई के बाद वार्डबंदी का फाइनल ड्रॉफ्ट तैयार कर मुख्यालय भेजा दिया था। अब उस ड्रॉफ्ट को मुख्यालय ने फाइनल कर दिया है। इसमें शहर में 31 से बढ़ाकर 32 वार्ड बना दिए गए हैं। इसमें से 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। सोमवार को महिला आरक्षण के लिए जिला नगर आयुक्त कार्यालय में ड्राॅ की प्रक्रिया पूर्ण की गई। डीएमसी विरेंद्र सहरावत ने ड्रा की अध्यक्षता की। इस अवसर पर एसडीएम राजेंद्र कुमार जांगड़ा उपस्थित रहे। इस दौरान नगर परिषद के एमई अनिल मोहिल, निवर्तमान चेयरमैन रीना सेठी, निवर्तमान पार्षद रोहताश कुमार व निवर्तमान पार्षद ख्याली राम उपस्थित रहे।
इस प्रकार रहेगा वार्डों का बंटवारा
कुल वार्ड - 32
ओपन जनरल वार्ड - 15
महिलाओं के लिए आरक्षित - 11
बीसी के लिए आरक्षित वार्ड - 6
-- --
कुल एससी वार्ड : 7
ड्रॉ के बाद महिला आरक्षित वार्ड - 1, 2 व 29 नंबर वार्ड।
-- --
कुल बीसी वार्ड- तीन
ड्रॉ के बाद महिला आरक्षित वार्ड - 22 नंबर वार्ड।
-- -
कुल जनरल वार्ड - 22
ड्रॉ के बाद महिला आरक्षित वार्ड जनरल वार्ड - 8, 9, 17, 19, 21, 23 व 31 नंबर वार्ड।
नगर परिषद सिरसा की नवीनतम वार्डबंदी के अनुसार अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग व सामान्य महिला के लिए वार्डों का आरक्षण ड्राॅ के माध्यम से किया गया। पिछड़े वर्ग ए के लिए वार्ड नंबर 22, अनुसूचित जाति के लिए वार्ड नंबर 1, 2 व 29 तथा वार्ड नंबर 8, 9, 17, 19, 21, 23 व 31 सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है। - विरेंद्र सहरावत , जिला नगर आयुक्त।