फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Drama Imaan gives the message of abandoning selfishness

Sirsa News: नाटक ईमान से स्वार्थ त्यागने का दिया संदेश

Sat, 30 Aug 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 30 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Drama Imaan gives the message of abandoning selfishness
राजकीय नेशनल महाविद्यालय में नाटक प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत : आयोजक
सिरसा।
विज्ञापन

केएल थियेटर प्रोडक्शंस और जेसीडी रंगशाला के संयुक्त तत्तवाधान में चल रहे नाट्य महोत्सव अनुभाव रंग महोत्सव के चौथे दिन पूर्वाभ्यास दिल्ली के कलाकारों की ओर से शनिवार को राजकीय नेशनल महाविद्यालय में नाटक ईमान का मंचन किया गया। इसमें राजकीय नेशनल महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. हरजिंदर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कलाकारों ने शेख सोहेल के निर्देशन में नाटक ईमान में दर्शाया कि आज के स्वार्थपूर्ण समाज में हर कोई एक दूसरे का लाभ उठाने का अवसर ढूंढता है। सभ्य और विकसित समाज के निर्माण के लिए हमें स्वार्थ को त्यागना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय नेशनल महाविद्यालय के उप प्राचार्य डाॅ. हरविंदर सिंह ने की। नाटक मंचन के बाद मुख्यातिथि डा. हरजिंदर सिंह ने कहा कि इस नाटक के सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय से सभी दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि इंसान का ईमान उसके भीतर सदैव जीवित रहना बहुत जरूरी है। एक इंसान का ईमान, जमीर ही एक सभ्य समाज की रचना कर सकता है और कला इसमें एक अहम भूमिका अदा करती है। एक विकसित और सभ्य समाज केवल बड़ी-बड़ी इमारतों से नहीं बनता बल्कि कला का विकास उस समाज की विकास शीलता का एक सशक्त उदाहरण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed