फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Don't consider helmet as a burden, it saves your life: ADGP

हेलमेट को बोझ न समझें, यह आपकी जिंदगी बचाता है : एडीजीपी

Tue, 12 Dec 2023 11:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 12 Dec 2023 11:35 AM IST
विज्ञापन
Don't consider helmet as a burden, it saves your life: ADGP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के महाराणा प्रताप चौक, बाजेकां नाका, सतनाम चौक, सांगवान चौक, आईटीआई रोड, सिविल अस्पताल नाका, बस स्टैंड आदि स्थानों पर सीलिंग प्लान के तहत पुलिस ने नाकाबंदी गई। इस दौरान वाहनों की जांच करने के लिए विशेष रूप से एडीजीपी श्रीकांत जाधव पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान काटे गए।
हिसार मंडल के एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने कहा कि लोगों में सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर जागरूकता कम है। हेलमेट न पहनने में कोई समझदारी नहीं है, युवा वर्ग हेलमेट न पहनने में अपनी शान समझते हैं, ये सोच बदलनी होगी।युवा हेलमेट को बोझ न समझें, यह आपकी जिंदगी बचाता है।
विज्ञापन

एडीजीपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा हरियाणा पुलिस के लिए बहुत महत्वपूर्ण विषय है। बिना हेलमेट के बाइक चलाना, ट्रिपल राइडिंग, लेन कटिंग, ओवर स्पीड आदि का समाज पर गलत प्रभाव पड़ता है। यह दुर्घटनाओं के कारण भी बनते हैं। नियमों का पालन करवाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रोजाना सड़क हादसों में सैकड़ों लोगों की मौत होती है। इनमें ज्यादातर वह दोपहिया वाहन चालक होते हैं, जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरूक किया जाता है, लेकिन बावजूद इसके लोग लापरवाही बरतते हैं, जोकि उनकी जान पर भारी पड़ जाती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि हादसों में जान गंवाने से बचने के लिए युवा हेलमेट का प्रयोग अवश्य करेें, ताकि हादसों को रोककर बेशकीमती जान को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed