फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dividers broken on Sirsa road, fear of accidents

Sirsa News: सिरसा रोड पर टूटे डिवाइडर, हादसों का बना डर

Sun, 31 Aug 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 31 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dividers broken on Sirsa road, fear of accidents
ऐलनाबाद में टूटे पड़े डिवाइडर। संवाद
ऐलनाबाद। शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली सिरसा रोड पर टूटे पड़े डिवाइडर, राहगीरों व वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। बीते लंबे समय से डिवाइडर की मरम्मत न होने के कारण आए दिन यहां वाहन चालकों को हादसों डर सता रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने कुछ दिन पहले सड़क के गड्ढों को भरने का काम तो करवा दिया, लेकिन डिवाइडर की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे सबसे बड़ा खतरा रात के समय और बरसात में बढ़ जाता है, जब टूटा डिवाइडर आसानी से दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन




राहगीरों का दर्द

राहगीर सुरेंद्र कुमार का कहना है कि रत के समय सडक पर तेज़ रफ़्तार में गाड़ियां चलती हैं, तो अचानक टूटा डिवाइडर सामने आ जाता है। कई बार वाहन बेकाबू होकर एक-दूसरे से टकराने और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। दुकानदार रवि कुमार चावरिया ने कहा कि प्रशासन ने गड्ढों को भरकर दिखावा तो कर दिया, लेकिन डिवाइडर को सही नहीं किया गया। हर दिन यहां दुर्घटना का डर बना रहता है। जब तक इसे ठीक नहीं किया जाता, हादसे होते रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


---

टूटे डिवाइडरों की मरम्मत करवाई जाए

स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद से मांग की है कि सिरसा रोड पर टूटे डिवाइडरों की तुरंत मरम्मत करवाई जाए। साथ ही जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक अस्थायी तौर पर बैरिकेड और चेतावनी संकेत लगाए जाएं ताकि कोई बड़ी दुर्घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed