{"_id":"66a29c23e63463c8040d4444","slug":"districts-hands-empty-in-railway-budget-disappointment-in-the-budget-sirsa-news-c-128-1-slko1008-123237-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रेल बजट में जिले के हाथ खाली, बजट में मिली निराशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रेल बजट में जिले के हाथ खाली, बजट में मिली निराशा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। जिले में रेेलसेवा के लिए इस बार के रेल बजट में जिले के हाथ कुछ भी नहीं लगा है। इससे जिलावासियों में निराशा देखने को मिल रही है। लोग हाल ही में पास हुए रेल बजट को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। सिरसा जिला तीन राज्यों पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को जोड़ने वाला जिला है।
रेल सेवा के माध्यम से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं। वहीं इसी के साथ जिले में व्यापारी वर्ग का भी काफी हिस्सा इस से जुड़ा हुआ है, क्योंकि प्रतिदिन रेलवे के माध्यम से तीनों राज्यों से सामान को इधर से उधर किया जाता है। इसको लेकर आमजन के साथ-साथ व्यापारी वर्ग भी रेलवे बजट से काफी आस लगाए बैठे थे। उन्हें उम्मीद थी कि रेल से व्यापार को और बढ़ावा देने के लिए अन्य रेल सेवा शुरू की जाएगी, लेकिन रेलवे की और से पास किए गए बजट में सिरसा के हिस्से में कुछ नहीं आया है। रेलवे बजट में नई रेल तो दूर, जिले का नाम तक ही शामिल नहीं है।
बजट को लेकर जिले से लोगों की राय
इस बार का रेलवे बजट बहुत ही निराशाजनक रहा है। रेल मंत्रालय से रेल सेवा को लेकर बहुत उम्मीद थी। प्रतिदिन हजारों की गिनती में लोगों को पालन पोषण और व्यापार के लिए आवागमन रहता है। क्योंकि रेल सेवा आमजन के लिए सस्ती यातायात सेवा है। रेल बजट में इस बार निराशा के अलावा कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन
-- - विरेंद्र पेहवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष आंबेडकर क्रांतिमिशन, सिरसा।
रेलवे के बजट में मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर और सोच-समझकर बजट को पास करना चाहिए था, ताकि इससे मध्यम वर्ग के लोगों को कम खर्च कर अच्छी रेल सेवा का फायदा मिल सके। रेल सेवा को लेकर जो कमियां हैं, उनको भी ध्यान में रखना चाहिए था, लेकिन इस बार तो मानों अनदेखा ही किया गया है।
-- - प्रहलाद सिंह, जिलावासी
व्यापार को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों की सुविधा के स्पेशल ट्रेन की सुविधा होनी चाहिए थी। जो काफी लंबे समय से व्यापारी वर्ग मांग कर रहे थे। लेकिन इस बार के बजट में व्यापारी वर्ग को ध्यान में नहीं रखा गया है। इससे व्यापारियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
-- - गंगा राम बजाज व्यापारी, सब्जी मंडी प्रधान, सिरसा।