फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   District level trials for state level boxing competition on June 18

Sirsa News: राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिलास्तरीय ट्रायल 18 जून को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
District level trials for state level boxing competition on June 18
सिरसा। खेल विभाग की ओर से राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला)-2025 का आयोजन 27 जून से 29 जून तक जिला पंचकूला में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 18 जून को शहीद भगत सिंह खेल परिसर सिरसा में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन



जिला खेल अधिकारी जगदीप ने बताया कि प्रतिभागियों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। ट्रायल के दिन खिलाड़ियों का वजन सुबह 8 बजे से किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को ट्रायल के समय अपने जिले से संबंधित दस्तावेज जैसे रिहायशी प्रमाण पत्र एवं बिजली बिल, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, बैंक अकाउंट की प्रति अवश्य साथ लानी होगी।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता सीनियर स्तर की है, जिसमें महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के लिए विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि महिला सीनियर वर्ग के लिए वजन श्रेणियां 45-48 किलोग्राम, 51 किलोग्राम, 54 किलोग्राम, 57 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 75 किलोग्राम, 80 किलोग्राम एवं 80 प्लस किलोग्राम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुरुष सीनियर वर्ग के लिए वजन श्रेणियां 47-50 किलोग्राम, 55 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 75 किलोग्राम, 80 किलोग्राम, 85 किलोग्राम, 90 किलोग्राम एवं 90 प्लस किलोग्राम रहेगी। जिला खेल अधिकारी ने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से अनुरोध किया है कि वे इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निश्चित समय पर खेल परिसर में पहुंचना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed