{"_id":"61a1243157dcf111963d2525","slug":"distance-education-examinations-from-december-4-schedule-released-sirsa-news-hsr6178999153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुरस्थ शिक्षा की परीक्षाएं 4 दिसंबर से, शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुरस्थ शिक्षा की परीक्षाएं 4 दिसंबर से, शेड्यूल जारी
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी की दूरस्थ शिक्षा (डिस्टेंस एजुकेशन) की परीक्षाएं 4 दिसंबर से करवाई जाएगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए सिरसा और फतेहाबाद में दो परीक्षा केंद्र गठित कर दिए हैं। इस बार परीक्षाएं सीडीएलयू कैंपस में होने की बजाय राजकीय महिला कॉलेज में होगी ताकि दूर-दराज आकर बस स्टैंड पर आने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। परीक्षाएं 4 दिसंबर से शुरू होकर 23 दिसंबर को संपन्न होंगी। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है।
सीडीएलयू में डिस्टेंस लर्निंग की परीक्षाएं इस बार कोरोना संक्रमण महामारी के कारण लेट हो गई। अब संक्रमण का प्रभाव कम हुआ है तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ऑफलाइन परीक्षाएं करवाने का फैसला लिया है। सिरसा और फतेहाबाद में एक-एक परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। सिरसा में बरनाला रोड स्थित राजकीय महिला कॉलेज और फतेहाबाद के गांव भोड़िया खेड़ा स्थित राजकीय महिला कॉलेज में परीक्षा केंद्र होगा। इसके लिए परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार सलार ने विचार विमर्श के बाद परीक्षा शेड्यूल जारी करवाया और नकल रोकने के लिए निर्देश दिए। फ्लाइंग का भी गठन कर दिया गया है।
दो सत्र में होगी परीक्षा, स्टाफ की भी लगाई ड्यूटियां
डिस्टेंस की परीक्षाएं दो सत्रों में होंगी। सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक जबकि सायंकालीन सत्र में दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक परीक्षाएं होंगी। इसके लिए स्टाफ की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। उड़नदस्ते परीक्षा केंद्रों में समय-समय पर निरीक्षण करेंगे। परीक्षा के दौरान सेल फोन, केलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस जैसे इलेक्ट्रॉनिक, हेडफोन, ईयरफोन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दौरान एक ही उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। विद्यार्थियों को अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
बिना मास्क एंट्री नहीं
परीक्षा के दौरान कोराना नियमों का पालन करना होगा। सभी परीक्षार्थियों को सामाजिक दूरी रखनी होगी। अपनी पानी की बोतल घर से लानी होगी। इसके अलावा बिना मास्क किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल में नहीं घुसने दिया जाएगा। सैनिटाइजर भी साथ लेकर आना होगा।
डिस्टेंस की परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। नकल रोकने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा केवल ऑफलाइन मोड से होंगी। इस बार परीक्षा केंद्र शहर के राजकीय महिला कॉलेज में बनाया गया है। सिरसा और फतेहाबाद में एक-एक परीक्षा केंद्र है।
-प्रो. राजकुमार सलार, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू, सिरसा।