Hindi News
›
Haryana
›
Sirsa News
›
Disproportionate income chargesheet was prepared in connivance with Congress rule: Dr. Ajay Singh Chautala
{"_id":"628a6ef4b01258396177978e","slug":"disproportionate-income-chargesheet-was-prepared-in-connivance-with-congress-rule-dr-ajay-singh-chautala-sirsa-news-hsr632362524","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस राज में मिलीभगत कर तैयार की गई थी आय से अधिक की चार्जशीट : डॉ. अजय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस राज में मिलीभगत कर तैयार की गई थी आय से अधिक की चार्जशीट : डॉ. अजय चौटाला
जाट धर्मशाला में जेजेपी के जिला स्तरीय सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता।
- फोटो : Sirsa
Link Copied
सिरसा। रविवार को जाट धर्मशाला में जजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला स्तरीय सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस राज में फर्जीवाड़ा कर आय से अधिक संपत्ति की चार्जशीट बनाई गई थी। कांग्रेस नेता शमशेर सिंह सुरजेवाला, कर्ण सिंह दलाल, जगदीश नेहरा ने मिलकर फर्जी तरीके से चार्जशीट तैयार की थी जिसमें सभी कांग्रेस से नेता शामिल थे। इसकी सबको जानकारी है।
विज्ञापन
इससे पहले ही हम बहुत सारी सजा काट चुके हैं। 26 मई को कोर्ट की ओर से पूर्ण फैसला दिया जाएगा। कांग्रेस चिंतन शिविर करके चिता सजा रही है। जिस तरह से पंजाब में कांग्रेस का हाल हुआ है उसी तरह से अन्य स्थानों पर हाल होगा। वहीं उन्होंने कहा कि बहुत जल्द प्रदेश में निकाय चुनाव घोषित होंगे और इसके लिए पार्टी पूरे प्रदेश में सक्रियता से अपनी पार्टी के चिह्न पर ही चुनाव लड़ेगी। साथ ही अगस्त माह में पंचायतों के भी चुनाव घोषित होंगे और इसके लिए सभी को मिल-जुलकर मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि यदि सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मिलकर इन चुनावों में पुरजोर तरीके से संघर्ष करेंगे तो निश्चित रूप से आज जजपा पार्टी का साढ़े सत्रह फीसदी वोट बैंक बढ़कर 51 फीसदी तक पहुंच सकता है। इस मुकाम तक पहुंचने के बाद पार्टी का अपना एकछत्र शासन होगा। जिसके बाद तमाम समस्याओं का समाधान पलभर में होगा। उन्होंने इस अवसर पर जजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से पार्टी के सदस्यता अभियान के एक माह की अवधि में 1700 कॉपियों को भरने के कार्य को सराहा। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि प्रकोष्ठ की ओर से 300 कॉपियों को भी शीघ्र भरा जाएगा ताकि 2 हजार कॉपियों के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रधान महासचिव डॉ. राधेश्याम शर्मा, सुरेंद्र बैनीवाल, डॉ. हरि सिंह भारी, जगरूप सिंह, अजब ओला, कृष्ण कंबोज, रोहित गनेरीवाला, प्रोमिला शर्मा, सरोज डूडी, युसूफ खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।