फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Despite orders, the animal catching team is not getting police protection

Sirsa News: पशु पकड़ने वाली टीम को आदेश के बावजूद नहीं मिल रही पुलिस सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Despite orders, the animal catching team is not getting police protection
सिरसा। नगर परिषद की टीम दुधारू पशु पकड़ते हुए। टीम  - फोटो : अभ्यास करते हॉकी ​खिलाड़ी।
सिरसा। नगर परिषद का पशु पकड़ो अभियान तेजी से चल रहा है। इस अभियान में बुधवार को एडीसी विरेंद्र सेहरावत की बैठक के बाद तेजी आई है। अब नगर परिषद कर्मचारियों ने दूध निकालकर खुला छोड़ने वाले पशु पालकों के पशुओं पर फोक्स कर लिया है। वीरवार को 25 दुधारू पशुओं को गोशाला पहुंचाया गया है। हालांकि, पशु पकड़ो टीम को कोई पुलिस सुरक्षा नहीं दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस की टीमें विवाद होने की सूरत पर फोन आने के बाद ही मौके पर पहुंचती हैं। टीम के साथ कोई पुलिस नहीं होती है, ऐसे में कर्मचारियों के निरंतर दुधारू पशु पकड़ने के दौरान हमले का खतरा बढ़ जाता है। पूर्व में भी पुलिस सुरक्षा नहीं होने पर पशु पकड़ो टीम पर हमला हो चुका है। इतना ही नहीं, दो सप्ताह पहले ही कॉलोनी के लोगों ने पशु पकड़ो टीम को बंधक बना लिया था।
विज्ञापन


ऐसे में मौके संबंधित वार्ड के पार्षदों ने जाकर टीम को छुड़ाया था। इसलिए रात व दिन के समय पशु पकड़ने के दौरान पुलिस की टीम का होना बेहद जरूरी है। तभी तेजी से पशुओं को पकड़ा जा सकता है। मौजूदा समय में 25 से 30 पशु ही पकड़े जा रहे हैं। यही कारण है कि अब तक 415 के आसपास ही एक माह में पशुओं को पकड़ा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दिए थे एडीसी ने आदेश

- शहरी क्षेत्र दुधारू पशुओं को सड़क पर छोड़ेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

- पशु खुले छोड़ने वालों को चयनित करने के लिए विशेष टीम का गठन किया जाएगा।

- पशु डेयरी द्वारा गोबर सीवरेज में डालने की जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जांच करेंगे।

- जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चालान करेंगे, चालान न भरने की सूरत में प्रॉपर्टी टैक्स में उसे अटैच किया जाएगा।

- पशु रखने वाले एरिया का सर्वे किया जाएगा और सर्वे की फोटो व डाटा का स्टोर किया जाएगा।

- पशुओं का चारा डालने वाले टाल की भी पहचान की जाएगी। उसे समझाया जाएगा। नहीं माने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed