{"_id":"67ddb0b3075e70435b06f7d8","slug":"design-the-logo-of-martyrs-memorial-the-selected-one-will-get-one-lakh-rupees-sirsa-news-c-128-1-slko1008-135002-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शहीद स्मारक का करें लोगो डिजाइन चयनित को मिलेंगे एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शहीद स्मारक का करें लोगो डिजाइन चयनित को मिलेंगे एक लाख रुपये
Sat, 22 Mar 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। आजादी की पहली लड़ाई 1857 की क्रांति में अपनी वीरता दिखाने वाले और शहीदों की याद में राज्य सरकार की ओर से अंबाला कैंट के नजदीक अंबाला-नई दिल्ली नेशनल हाईवे- 44 पर 22 एकड़ में शहीद स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से इस शहीद स्मारक के लिए प्रतीक चिन्ह (लोगो) तैयार करने के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं।
प्रतीक चिन्ह (लोगो) के चयन उपरांत प्रतिभागी को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा और संवाद सोसायटी के अधिकारियों और कर्मचारियों को छोड़कर अन्य इच्छुक व्यक्ति अपनी प्रविष्टि एक अप्रैल को शाम पांच बजे तक एससीओ नं. 200-201, सेक्टर 17-सी, चंडीगढ़ में भेज सकते हैं। प्रतिभागी को अपनी प्रविष्टि व प्रतीक चिन्ह ई-मेल directorshaheedsamarak@ gmail.com पर भी भेजनी होगी।
ये रहेंगी नियम एवं शर्तें
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रामनाथ ने बताया कि प्रविष्टि 1857 की क्रांति (भारत की आजादी की पहली लड़ाई) की थीम पर ही आधारित होनी चाहिए। प्रतीक चिन्ह में ग्राफिक एलिमेंट, आइकॉन, शेप, कलर, बैकग्राउंड, फॉन्ट ले-आउट आदि रहने चाहिए। प्रतीक चिन्ह ऐसा हो जो स्मारक की पहचान दर्शाता हो और प्रेरणादायक होना चाहिए। प्रतीक चिन्ह क्लासिक, विंटेज व मॉडर्न किसी भी प्रकार का बनाया जा सकता है।उन्होंने बताया कि प्रतिभागी प्रतीक चिन्ह के ऊपर कोई वाटरमार्क नहीं डालेंगे। कोई भी प्रतीक चिन्ह कॉपीराइट नहीं होना चाहिए। प्रतीक चिन्ह का चयन कमेटी की ओर से किया जाएगा और कमेटी का निर्णय अंतिम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीक चिन्ह (लोगो) के चयन उपरांत प्रतिभागी को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा और संवाद सोसायटी के अधिकारियों और कर्मचारियों को छोड़कर अन्य इच्छुक व्यक्ति अपनी प्रविष्टि एक अप्रैल को शाम पांच बजे तक एससीओ नं. 200-201, सेक्टर 17-सी, चंडीगढ़ में भेज सकते हैं। प्रतिभागी को अपनी प्रविष्टि व प्रतीक चिन्ह ई-मेल directorshaheedsamarak