फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Deramukhi Ram Rahim came live after he came out on parole

Haryana: पैरोल पर बाहर आते ही डेरामुखी आया लाइव, बोला- जो जिम्मेदार बताएंगे, वैसे ही करना है

Sun, 16 Oct 2022 02:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Oct 2022 02:27 AM IST
सार

राम रहीम के पैरोल पर आने से डेरा में जश्न का माहौल है। अनुयायी ढोल की थाप पर थिरके। सोशल मीडिया चैनल सेंट एमएसजी पर लाइव होकर डेरामुखी ने संबोधित किया।

विज्ञापन
Deramukhi Ram Rahim came live after he came out on parole
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह शनिवार को 40 दिन की पैरोल पर एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। रोहतक से उसे यूपी के बागपत भेजा गया। जहां से सोशल मीडिया पर लाइव होकर डेरामुखी ने अनुयायियों को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार प्रबंधकों के निर्देश अनुसार काम करें, अफरा-तफरी न मचाएं। दूसरी ओर डेरा में खूब जश्न हुआ और डेरा अनुयायी ढोल की थाप पर थिरके।

विज्ञापन


सोशल मीडिया चैनल सेंट एमएसजी पर लाइव होकर डेरामुखी ने संबोधित किया। डेरामुखी ने कहा कि वे संगत के दर्शनों के लिए यूपी आश्रम में पहुंच चुके हैं। मालिक सबको खुशियां दें और अपनी दया मेहर से नवाजे। उन्होंने संगत से आह्वान किया कि आपने पहले की तरह वचनों को मानते रहना है और अपने घरों में रहना है। आपको जैसे-जैसे जिम्मेदार बताएंगे, उनके मुताबिक चलना है।
विज्ञापन


मनमर्जी नहीं करनी, भगदड़ नहीं करनी। यह बातें आपने जरूर माननी है। आपके दर्शन करते रहेंगे और आपसे बाते होती रहेंगी। डेरामुखी ने कहा कि संत जो होते हैं, उनके लिए भगवान की औलाद अपनी औलाद होती है। इसलिए जो भगवान की औलाद है, वह हमारी औलाद है। इसलिए हम सारी भगवान की औलाद को अपना आशीर्वाद देते हैं और भगवान सबको खुशियां दें तथा अंदर बाहर से मालामाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डेरा में जश्न, अनुयायियों ने मनायी खुशी
शनिवार को डेरा में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अनुयायियों ने एकत्र होकर खुशियां मनाई। ढोल की थाप पर नाचे और खूब मनोरंजन किया। इस दौरान महिलाओं ने डेरामुखी के चित्र के साथ यात्रा भी निकाली। उन्होंने कहा कि अब त्योहार खूब अच्छे से मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed