फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dera Sachcha sauda avtar day

डेरा सच्चा सौदा में अवतार दिवस पर जुटे विश्व भर से श्रद्धालु

Tue, 26 Jan 2016 01:20 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा Updated Tue, 26 Jan 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Dera Sachcha sauda avtar day

परम पिता शाह सतनामजी महाराज के अवतार दिवस के अवसर पर डेरा सच्चा सौदा में सोमवार को भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें देश विदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

विज्ञापन


तेरावास में केक काटा गया तो साथ ही विभिन्न राज्यों के सेवादारों को ट्रॉफियां व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु से गुरुमंत्र, नामशब्द ग्रहण कर बुराइयां त्यागने व मानवता भलाई कार्यों पर चलने का प्रण लिया। समारोह की व्यवस्था संभालने के लिए दो लाख सेवादारों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

 
परम पिता शाह सतनामजी महाराज के अवतार दिवस पर सोमवार प्रात: देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने ‘तेरावास’ में आयोजित ‘केक सेरेमनी’ में शिरकत की। डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने केक काटा, जिसका प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। उन्होंने अवतार दिवस की सबको शुभकामनाएं देते हुए इस पावन दिवस पर बुराइयां त्यागने और मानवता की सेवा में और अधिक तनमयता से आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शाह सतनाम जी धाम में आयोजित सत्संग में उन्होंने कहा कि आज उस मुर्शीद-ए-कामिल का अवतार दिवस है जिसने हमें इंसानियत का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि शाह सतनाम जी ने करोड़ों घरों की तस्वीर बदल दी, जिन घरों में नशे के बाद नरक का सा माहौल होता था, आज उन घरों में राम नाम की चर्चा होती है तथा पूरा घर खुशियों से महकता है।

शाह सतनाम जी महाराज ने लाखों लोगों की गम, चिंता परेशानियों को खत्म कर दिया, जो दुख मुसीबत आने थे, उन्हें सूली से सूल बना दिया।
आज के समय में जब लोग अपनों के जन्मदिन पर भी एक साथ इकट्ठे नहीं होते। वहीं, दूसरी तरफ ऐसा कौन आया, जिसके जन्मदिन को साढ़े पांच करोड़ लोग नाच गाकर मनाते हैं।

उन्होंने शाह सतनाम जी महाराज के जीवन से जुड़े अनमोल क्षणों को साध संगत के साथ सांझा किया। उन्होंने कहा कि असली नूर तो अल्लाह, वाहेगुरु के नाम से ही आता है और किसी भी चीज से छुपाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि उस परम पिता परमात्मा का जितना शुक्राना करें कम है। सत्संग के दौरान उन्होंने ‘ओवीडी सर्विस’ लांच की, जिसके माध्यम से श्रद्धालु डेरा प्रमुख के सत्संग व मजलिस की एक मिनट की रिकार्डिंग मोबाइल पर सुन सकेंगे। डेरा प्रमुख ने इटेलियन भाषा में डेरा सच्चा सौदा के लिटरेचर की बेबसाइट को लांच किया, जिसके माध्यम से इटली के नागरिक डेरा सच्चा सौदा से रूबरू हो रहे हैं।

सत्संग के दौरान अनेक जोड़ों की सादगी पूर्ण ढंग से दिल जोड़ माला पहनाकर शादियां करवाई गईं। श्रद्धालुओं को हलवे का प्रसाद व लंगर भी वितरित किया गया। उन्होंने ‘आशियाना’ मुहिम के तहत जरूरतमंदों को बनाकर दिए गए मकानों की चाबियां प्रदान की।

सत्संग के दौरान हजारों लोगों ने डेरा प्रमुख से गुरुमंत्र, नाम शब्द ग्रहण कर बुराइयां त्यागने व मानवता भलाई कार्यों पर चलने का प्रण लिया।  


पूरा उत्तर भारत इन दिनों ठंड की चपेट में है तथा सिरसा में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है परंतु सोमवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। शाह सतनाम जी धाम की ओर आने वाले सभी रास्तों पर डेरा श्रद्धालु ही नजर आ रहे थे। कड़ाके की ठंड श्रद्धा के आगे नतमस्तक नजर आई। कुछ देर के लिए खिली धूप ने लोगों को ठंड से कुछ निजात मिली।

अलग ही सजावट, अद्भुत नजारा

पावन भंडारे को लेकर डेरा सच्चा सौदा को भव्य रूप से सजाया गया। सत्संग पंडाल रोशनी से जगमगा रहा था तो डेरा प्रमुख के विराजमान होने वाली स्टेज को भी भव्य रूप से संवारा गया था। उड़ते हुए दिल के आकार में स्टेज आकर्षण का केंद्र थी। आश्रम की ओर आने वाले सभी मार्गों की भव्य सजावट की गई थी।

सिरसा शहर से लेकर आश्रम तक रंग-बिरंगे झंडे, विद्युत चलित लड़ियां, भव्य स्वागती द्वार व होर्डिंग्स आदि से पूरा मार्ग सजाया हुआ था। यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए हजारों सेवादार सड़कों पर ड्यूटी कर रहे थे। श्रद्धालुओं ने भजन गाकर खुशी का इजहार किया।

पंजाबी के गुबचु ग्रुप से हरदीप सिंह व साथियों ने पंजाबी वाद्य यंत्रों पर ‘दिल तेरे बिना ना लगदा ए एमएसजी प्यारे’ तथा पंजाबी कलाकार प्रगट भागू ने ‘लेके खुशियां तमाम, सारे सुखों की खान, दाता शाह सतनाम जी, आएं हैं’ भजन सुनाया तो पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं का जनसमूह मस्ती से झूमने लगा।

परमार्थी सेवा में हरियाणा रहा विश्व में प्रथम  
आश्रम में सेवा कार्यों में अग्रणी रहने वाले राज्यों में दिल्ली में ब्लॉक रोहिणी व बादली संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। राजस्थान में ब्लॉक पदमपुर, उत्तरप्रदेश में सहारनपुर शहर, हरियाणा में पानीपत तथा पंजाब में मेहमा गोनियाना ब्लॉक के सेवादार प्रथम रहे।

दीन दुखियों की की मदद में सर्वाधिक परमार्थ करने में अग्रणी रहने वाले ब्लाकों में बिहार में सोन वर्षा, छत्तीसगढ़ में हरदी, मध्यप्रदेश में मंझोली, हिमाचल प्रदेश में नालागढ़, दिल्ली में गोकुलपुर, राजस्थान में श्रीगंगानगर, हरियाणा में सिरसा, पंजाब में बठिंडा प्रथम रहे जबकि अन्य राज्यों में कर्नाटक व महाराष्ट्र अग्रणी रहे।

विदेशों में दीन दुखियों की मदद के लिए सबसे अधिक परमार्थ करने वालों में कनाड़ा की साधसंगत प्रथम रही, जबकि पूरे विश्व में प्रथम स्थान पर हरियाणा के सेवादार रहे। डेरा प्रमुख ने सेवादारों को ट्रॉफियां व मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने परमार्थी कार्यों में अव्वल स्थान पर रहने वाले शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल, सिरसा तथा शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज श्रीगुरुसर मोडिया की छात्राओं को भी ट्रॉफियां व मेडल भेंट कर सम्मानित किया।


 उन्होंने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों के खिलाड़ियों को डायमंड मेडल देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed