{"_id":"5e667bc08ebc3eeb1d5e1c3f","slug":"deputy-chief-minister-inaugurates-haryana-first-skill-center-sirsa-news-rtk54615874","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री ने पन्नीवाला मोटा में हरियाणा के पहले मॉडल स्किल सेंटर का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमुख्यमंत्री ने पन्नीवाला मोटा में हरियाणा के पहले मॉडल स्किल सेंटर का किया उद्घाटन
विज्ञापन
युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार उपलब्ध करवाना लक्ष्य : उप मुख्यमंत्री
- उप मुख्यमंत्री ने पन्नीवाला मोटा में हरियाणा के पहले मॉडल स्किल सेंटर का किया उद्घाटन
फोटो -- 17
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास और परंपरागत हुनर के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए जिला सिरसा के गांव पन्नीवाला मोटा में हरियाणा का पहला मॉडल स्किल सेंटर स्थापित किया गया है। युवाओं को कोर्स पूरा होते ही रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे और भविष्य में इस दिशा में ओर तेजी से काम किया जाएगा।
यह बात उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को गांव पन्नीवाला मोटा स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थापित मॉडल स्किल सेंटर का उद्घाटन करने के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले उप मुख्यमंत्री ने सेंटर में चलाए जाने वाले सभी कोर्स के क्लास रूम और लैब की गहनता से निरीक्षण करते हुए सेंटर संचालक से जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ युवाओं में कौशल विकास होना जरूरी है। कौशल विकास से ही रोजगार तक का सफर तय होगा। प्रदेश सरकार का भी यही लक्ष्य है कि युवा कौशल विकास कर उन्हें रोजगार परक बनाया जाए। इसी कड़ी में पन्नीवाला मोटा गांव के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रदेश का पहला मॉडल स्किल सेंटर है और यह केंद्र विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त है। इस सेंटर में मुख्यत: चार कोर्सों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ-साथ खाने की सुविधा भी निशुल्क दी जाएगी। इस मॉडल स्किल सेंटर में शुरुआत में विभिन्न ट्रेडों में 240 बच्चों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सेंटर से सिरसा जिला के युवाओं को ही नहीं बल्कि प्रदेश के युवाओं को भी इसका लाभ मिलेगा।
उप मुख्यमंत्री ने स्किल सेंटर की टीम को सेंटर स्थापना में तेजी से काम करने पर बधाई देते हुए कहा इस सेंटर से तीन महीने का कोर्स पूरा करने उपरांत अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने का अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि शुरुआत में इस सेंटर में 240 बच्चों को चार विभिन्न ट्रेड में ट्रेनिंग दी जा रही है और आगामी दो सालों में प्रदेश के सभी 22 जिलों में इस प्रकार के मॉडल स्किल सेंटर स्थापित किया जायेंगे। उन्होंने कहा कि मॉडल स्किल सेंटर में चार कोर्स करवाए जाएंगे, जिनमें क्राफ्ट बेकर, वेयर हाउस पैकर, सैंपलिंग टेलर और सहायक इलेक्ट्रिशियन शामिल हैं। इन सभी कोर्स में तीन से चार महीने के अवधि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां से कोर्स पूरा करने उपरांत युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार उपलब्ध होगा। कोर्स करने के बाद स्वयं का रोजगार भी स्थापित कर सकता है, इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ युवाओं को रोजगार परक ज्ञान होना भी जरूरी है। मॉडल कौशल विकास सेंटर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की ओर से जिला को एक सौगात है। उन्होंने कहा कि बेकरी, वेल्डिंग तथा टेलरिंग आदि में दक्ष होने पर युवा गांव में ही अपना रोजगार स्थापित कर सकते हैं।
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के उप कुलपति तथा हरियाणा कौशल विकास मिशन के निदेशक राज नेहरू ने कहा कि मॉडल स्किल सेंटर को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय से प्रमाणित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोर्स उपरांत युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध हो इस उद्देश्य से सेंटर के साथ विभिन्न 12 उद्योगों को जोड़ा गया है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष जेजेपी कृष्ण कंबोज, एसडीएम जयवीर यादव, सीपीआईटी निदेशक गौरव सुखीजा मौजूद थे।