फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dengue suspected girl dies in Darba Kalan, eight new dengue patients found

दड़बा कलां में डेंगू आशंकित युवती की मौत, मिले आठ नए डेंगू मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dengue suspected girl dies in Darba Kalan, eight new dengue patients found
सिरसा। जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा हर रोज बढ़ता जा रहा है। जिले में अब तक कुल 921 डेंगू मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं शुक्रवार रात्रि को सिरसा के निजी अस्पताल में एक डेंगू आशंकित छात्रा की मौत हो गई। जिसके बाद मृतक छात्रा के स्कूल में भी अवकाश घोषित कर दिया है। जिले में फिलहाल 8 डेंगू मरीज सक्रिय हैं। इनमें से कई मरीजों का सरकारी और कई मरीजों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात को दड़बा कलां निवासी रमेश कुमार की बेटी की सिरसा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में 11वीं कक्षा के अंदर पढ़ाई करती थी। परिजनों ने बुखार होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद जांच में डेंगू होने की पुष्टि हुई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दड़बा कलां के प्रभारी डॉ. अवतार सिंह ने बताया कि छात्रा के मौत डेंगू से हुई है या नहीं इसके बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में अब तक मिल चुके है 921 डेंगू मरीज
जिले में डेंगू के केस प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। डेंगू आशंकित से अभी तक दस मौत हो चुकी है। इसी के साथ जिले में वर्तमान में 20 एक्टिव केस हैं। अभी तक जिले में करीब 921 से अधिक डेंगू के केस सामने आ चुके हैं। जो पिछले छह सालों के मुकाबले इस वर्ष आए है सर्वाधिक केस हैं। अभी तक डेंगू पर काबू नहीं पाया गया है। इसी के चलते प्रतिदिन केस आ रहे हैं। निजी अस्पताल में भी डेंगू का उपचार करवा रहे हैं। जिले में 685 मरीजों के दाखिल होने के बाद वह स्वस्थ हुए है जबकि 228 मरीज ओपीडी में जांच करवाने के बाद स्वस्थ हुए हैं। वहीं डॉ. हरसिमरण सिंह ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए हर रोज जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले में अब तक 921 डेंगू मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से फिलहाल आठ मरीज सक्रिय हैं। किसी भी डेंगू मरीज की अभी तक मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed