फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dengue patients increasing rapidly in the district, four cases found in a day

Sirsa News: जिले में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मरीज, एक दिन में मिले चार मामले

Fri, 18 Aug 2023 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 18 Aug 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Dengue patients increasing rapidly in the district, four cases found in a day
नागरिक अस्पताल में बनाए गए डेंगू वार्ड में मरीजों के लिए लगाई मच्छरदानी ।
सिरसा। जिले में अब डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को ऐलनाबाद में तीन व मटदादू में डेंगू का एक मामला सामने आया है। जिसके बाद जिले में मरीजों का आंकड़ा 19 तक पहुंच गया है। दो मरीजों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल में 30 बेड व जिले में 60 बेड आरक्षित किए हैं। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग की टीमें नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव होने के बाद जिले में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। लोगों को मच्छरों से बचाव करने व उन्हें जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 27 टीमें फील्ड में उतरी हुईं हैं। जिले में बीते 10 दिनों में डेंगू के कई मामले सामने आए हैं। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें फील्ड में उतरकर सर्वे कर रहीं हैं और लोगों के सैंपल ले रहीं हैं। विभाग की ओर से मलेरिया विभाग की टीमों को लारवा की तलाश को लेकर विशेष निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

इसके परिणाम स्वरूप अब तक कुल 311 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने उपमंडल और सीएचसी अस्पताल में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। मरीजों के लिए दवाई, प्लेट्लेटस सहित अन्य व्यवस्था की जा रही है, ताकि अस्पताल में दाखिल होने वाले मरीजों का उपचार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन








डबवाली क्षेत्र में बढ़ रहे हैं अधिक मामले, विभाग ने दूसरी बार शुरू करवाया सर्वे

जिले के डबवाली क्षेत्र में डेंगू के सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं। इस कारण स्वास्थ्य विभाग ने अब यहां पर दूसरी बार सर्वे करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग के ब्रीडर चेकर और एमपीएचडब्ल्यू की टीमों को घर-घर भेजकर सर्वे करवाया जा रहा है। घरों की जांच करने के साथ दवाओं को छिड़काव टीम कर रही हैं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।








शहर में वार्ड अनुसार फॉगिंग करवाने की प्रक्रिया हुई शुरू

शहर में डेंगू न फैले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद को पत्र लिखकर सभी वार्डों में फॉगिंग करवाने की प्रक्रिया भी शुरू करवा दी है। नगर परिषद की ओर से पहले सभी स्लम एरिया में फॉगिंग करवाने का कार्य पूरा किया जा चुका है। जबकि अब वार्ड अनुसार फॉगिंग की प्रक्रिया शुरू की हुई है।






इस तरह से करें डेंगू से बचाव



- रात के समय मच्छरदानी लगाकर सोए।

- घर के फ्रीज, कूलर, छत पर पड़े बर्तन, टायरों में जमा पानी को साफ करे।



- घर के आसपास के क्षेत्र में पानी जमा न होने दे।

- मच्छरों से बचाव के लिए रात को शरीर को कपड़े से ढक कर रखे।



- सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाए।



शुक्रवार को जिले में चार डेंगू के मामले मिले हैं। अब डेंगू के मरीजों की संख्या 19 तक पहुंच गई है। इसके लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है और बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। जिले में कुल 60 बेड डेंगू पीड़ितों के लिए आरक्षित किए गए हैं। जिले में अभी दो मरीजों का ही निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है और लगातार फॉगिंग करवाई जा रही है।



डॉ. गोरव, जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed