फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dengue cases rise to 214, samples taken from 3,100 suspects

Sirsa News: डेंगू मरीजों का आंकड़ा 214 तक पहुंचा, 3100 संभावितों के सैंपल लिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Dengue cases rise to 214, samples taken from 3,100 suspects
सिरसा। जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की 55 टीमों में शामिल मेडिकल ऑफिसर सहित स्वास्थ्य कर्मचारी, पंचायत विभाग व नगर परिषद के कर्मी डेंगू को रोकने में लगे हैं।
विज्ञापन


धरातल पर हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं। जिले में डेंगू के 214 केस आ चुके हैं। इनमें से 191 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वहीं, अन्य 23 मरीजों का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा 3100 संभावितों के सैंपल लिए गए हैं। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन डेंगू के 10 से 15 के करीब मरीज जांच के लिए आ रहे हैं। सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में भी डेंगू के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डेंगू के मरीजों के ठीक होने में करीब 20 दिन का समय लग रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, जिले में डेंगू से अभी तक कोई मौत नहीं हुई है, लेकिन डेंगू का जहर शरीर को तोड़ देने वाला बुखार होता है। इसी प्रकार जिले में मलेरिया के अब तक 12 केस आए थे जो इलाज के बाद ठीक होकर मरीज घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरूकता का भी नहीं हो रहा असर
जिले में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम को लेकर 55 टीमें काम कर रही हैं। इसमें मेडिकल ऑफिसर , एएनएम स्टाफ, आशा वर्कर व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी रहते हैं। जिले के हर छोटे से बड़े गांवों में टीमों के जागरूक, छिड़काव आदि करने बाद भी डेंगू के मामलों में कोई ठहराव नजर नहीं आ रहा है। इससे डेंगू के मरीजों का आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ रहा है। ऐसे में जागरूकता का भी असर देखने को नहीं मिल रहा है।

फॉगिंग अभियान भी अधर में लटका
जिले की पंचायतों व नगर परिषद की ओर से जिले के गावों और शहरी इलाके में फॉगिंग करवाई जाती है, ताकि जिले में मच्छरों के पनपने से लारवा न पैदा हो। अब नगर परिषद व पंचायतों का फॉगिंग अभियान भी बीच में लटका हुआ है। अभी तक गांव तो दूर शहरी इलाके में भी पूरी तरह से फॉगिंग नहीं करवाई गई है। इससे जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है।
-------------------
जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार जागरूक करने में लगी हुई हैं। वहीं, डेंगू के मरीजों के लिए नागरिक अस्पताल में 60 बेड की व्यवस्था बनाई गई है।--- डॉ. गौरव अरोड़ा, जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा।


-------------------
वर्तमान मौसम को देखते हुए डेंगू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें। डेंगू से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका यह है कि घर और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले, पुराने टायर और पानी की टंकियों का पानी सप्ताह में कम से कम एक बार अवश्य बदलें और सप्ताह में एक दिन ड्राई-डे के रूप में मनाएं। - शांतनु शर्मा, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article