फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Demand for water supply in canals for two weeks

Sirsa News: नहरों में दो हफ्ते पानी आपूर्ति की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Demand for water supply in canals for two weeks
गांव झिड़ी स्थित गुरुद्वारे में किसान मंच के सदस्य बैठक करते हुए। स्रोत : मंच
सिरसा। नहरों में पानी की आपूर्ति दो हफ्तों में छुड़वाने के लिए शनिवार को हरियाणा किसान मंच की बैठक गांव झिड़ी स्थित गुरुद्वारे में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बाज सिंह कुरंगावाली ने की। हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष बाबा गुरदीप सिंह झिड़ी ने कहा कि नहरों में दो सप्ताह से अधिक पानी की बंदी को लेकर हरियाणा किसान मंच की टीम लगातार आंदोलन कर रही है।
विज्ञापन


नहरी विभाग के अधिकारियों से मिलकर नहरों में दो हफ्ते पानी की मांग की जा रही है। गुरदीप सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से बनाया गया शेड्यूल किसानों के अनुकूल नहीं है। बाज सिंह ने कहा कि एक तरफ तो पंजाब सरकार फल्ड गेट खोलकर पंजाब के किसानों को डूबाने को प्रयासरत है, वहीं सिरसा जिले को उसके हिस्से का पानी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगामी सप्ताह में फिर से मंच की टीम नहरी विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करेगी। इसके साथ-साथ गांवों में सरकार की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का भी विरोध किया जाएगा। किसानों की समस्याओं को लेकर 31 अगस्त को नरवाना में सम्मेलन हो रहा है। इसमें जिलेभर के किसान बढ़ चढक़र हिस्सा लेंगे। बैठक में खाद की आपूर्ति को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मग्घर सिंह कुरंगावाली, जसपाल सिंह, मलड़ी प्रधान, रूप सिंह, दलबीर सिंह, हरजंट सिंह, सिकंदर सिंह भीमा, मंदर सिंह भीमा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed