{"_id":"69595d2e47961c78820b96fa","slug":"dedicate-your-entire-life-to-education-beo-sirsa-news-c-128-1-svns1027-150614-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा को समर्पित करें अपना संपूर्ण जीवन : बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा को समर्पित करें अपना संपूर्ण जीवन : बीईओ
विज्ञापन
सिरसा। मुख्यातिथि का सम्मानित करते हुए। प्रवक्ता
- फोटो : bhadrawah news
सिरसा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अनाज मंडी में सात दिवसीय एनएसएस कैंप के समापन दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि आप अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा के समर्पित करें, आपके माता-पिता जो संवेदना आपके लिए संजोए हुए हैं, उनको स्वीकार कीजिए आप के माता-पिता दिन-रात आपके लिए मेहनत करते हैं और आपको पढ़ाते हैं।
पढ़ाई में अपना ध्यान लगाएं, थोड़े दिनों के बाद आपकी परीक्षा है, दिन रात परिश्रम करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मलिक ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में चमन भारतीय शिक्षाविद ने शिरकत की। कार्यक्रम के प्रारंभ में एनएसएस के प्रभारी राजकुमार, सुरेश कुमार और पूनम लोहान ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
शिक्षाविद् चमन भारतीय ने सभी को शिक्षा की अलख जगाने वाली महिलाओं के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाली मां सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन पर नमन किया और उनको श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मां सावित्रीबाई फुले के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
-- --
आप सबसे विशेष हैं, उन 3000 बच्चों में से आप चुन कर आए -
भारतीय ने विद्यार्थियों को बताया कि सावित्री बाई फुले ने अपना संपूर्ण जीवन नारी उत्थान में अर्पित कर दिया। एनएसएस के विद्यार्थियों जो आप कैंप लगा रहे हैं, आप सबसे विशेष हैं, उन 3000 बच्चों में से आप चुन कर आए। उन्होंने सेवा भावना और एनएसएस के मुख्य मोटो नोट मी व्हाट यू की सार्थकता के बारे में विद्यार्थियों को बताया। मंच संचालन सुरेश गिरी ने किया। सह विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमोद कुमार, पंकज कुमार, दर्शन कुमार, पूजा छाबड़ा ने शिरकत की।