फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   death,corona,sirsa news

हारनी खुर्द में कोरोना से दूसरे दिन दूसरी मौत, 72 नए मरीज मिले

Tue, 13 Apr 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
death,corona,sirsa news
जिले के गांव हारनी खुर्द में दूसरे दिन फिर से एक ओर महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। मंगलवार को कोरोना संक्रमण से मरने वाली महिला 66 वर्षीय थी और हाई ब्लड प्रेशर व शुगर की बीमारी से पीड़ित थी। जबकि जिले में कुल 72 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 664 तक पहुंच गया है। जिले में अब तक 125 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को मेला ग्राउंड, एफ ब्लॉक, भगत सिंह कॉलोनी, शाह सतनाम पूरा, गोशाला रोड, नोहरिया बाजार, कोर्ट कॉलोनी, हुडा सेक्टर 20, इंद्र पूरी मोहल्ला, हिसार रोड, नामधारी गुरुद्वारा के पास, बी ब्लॉक, खैरपुर, जनता भवन रोड पर एक-एक, जीटीएम कॉलोनी में चार, आरएसडी कॉलोनी में दो, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पांच, बी ब्लॉक में दो, द्वारका पूरी में दो, भादरा बाजार में दो, नई अनाज मंडी में दो, डबवाली में नौ, ऐलनाबाद में छह, कालांवाली में दो, नाथूसरी चौपटा में छह, माधोसिघाणा में दो, रानियां में तीन, चौटाला में दो सहित कुल 72 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 44 मरीज स्वस्थ होने पर उन्हें घर भेजा गया है।
विज्ञापन

दो दिन में तीन की हो चुकी है मौत, 199 मिले हैं संक्रमित
जिले में हर रोज कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। बीते दो दिनों में तीन मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है जबकि 199 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। वहीं गांव हारनी खुर्द में बीते दिन सोमवार को भी 61 वर्षीय महिला की मौत हुई थी। जबकि मंगलवार को 66 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। बता दें कि जिले में यह पहला मामला है जिसमें एक ही गांव की दो महिलाओं की मौत हुई है। विभाग की ओर से अब तक 280367 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से अब 9261 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब 426 कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि 46 मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। लोग भीड़ वाले इलाकों में न जाएं। जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग मास्क और सामाजिक दूरी की पालना करें।
- डॉ. कृष्ण कुमार, सीएमओ, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed