फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   death,corona active case,sirsa news

118 केंद्रों पर 19523 को लगाई वैक्सीन

Mon, 21 Jun 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
death,corona active case,sirsa news
कोरोना वैक्सीनेशन प्रक्रिया को तेजी से चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 118 केंद्रों मेगा ड्राइव चलाया गया। सभी केंद्रों पर दिनभर 19523 लाभार्थियों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। जिले में पहली बार इतनी संख्या में लाभार्थियों को एक दिन में वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन

सोमवार को विभाग की ओर से चलाए गए मेगा ड्राइव में युवा वर्ग के लाभार्थी सबसे अधिक संख्या में वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 12433 लाभार्थियों ने पहली डोज और 345 युवाओं ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई है। 45 से 60 आयु वर्ग के 3848 लाभार्थियों ने पहली डोज और 1208 लाभार्थियों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। 60 से अधिक आयु वर्ग के 590 लाभार्थियों ने पहली डोज और 1094 ने दूसरी डोज लगवाई है। दिनभर 19523 लाभार्थियों ने वैक्सीन की पहली और दूसरे डोज लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 322803 लाभार्थियों को पहली और दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इनमें से 262446 को पहली डोज और 60357 को दूसरी डोज लगा चुकी है। विभाग की ओर से तेजी से वैक्सीनेशन प्रक्रिया चलाने को लेकर अब गांवों में कैंप लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना के 17 मरीज मिले संक्रमित, दो महिलाओं की मौत
सोमवार को जिले में 17 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है जबकि 16 मरीज स्वस्थ हुए है। कुत्ताबढ़ की 55 वर्षीय महिला और गुड़ियाखेड़ा की 46 वर्षीय महिला सहित दो की मौत हुई है। जिले में अब तक 497 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। जिले में अब केवल 150 मरीज ही सक्रिय है। इनमें से 42 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 91 मरीज होम आइसोलेट है। जिले का रिकवरी रेट अब बढ़कर 97.77 फीसदी तक पहुंच गया है। सोमवार को सिरसा में आठ, ऐलनाबाद में एक, कालांवाली में दो, ओढां में तीन, नाथूसरी चोपटा में एक, बडागुढ़ा में दो सहित कुल 17 मरीज संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed