{"_id":"6074861a8ebc3ece7a783f6d","slug":"death-corona-active-case-sirsa-news-sirsa-news-rtk6041640110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से महिला समेत दो की मौत, 127 मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से महिला समेत दो की मौत, 127 मिले संक्रमित
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को जिले में दो मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। हारनी खुर्द की 61 वर्षीय महिला किडनी की बीमारी से पीड़ित थी, जबकि केहरवाला का 65 वर्षीय व्यक्ति शुगर बीमारी से पीड़ित था। वहीं जिले में कुल 127 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग की चिंता ओर अधिक बढ़ गई है। जिले में अब कुल 637 मरीज सक्रिय है। अप्रैल माह में अब तक कुल 812 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है जबकि सात मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।
सोमवार को एमएसजी कॉप्लेक्स में तीन, मक्कड़ वाली गली, पुलिस लाइन, फ्रैंडस कॉलोनी, बी ब्लॉक, कोर्ट कॉलोनी, अग्रसेन कॉलोनी, जनता भवन रोड, जिला जेल, मेला ग्रांउड, भगत सिंह नगर, मुलतानी कॉलोनी, खन्ना कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, रोड़ी गेट, जीटीएम कॉलोनी, नोहरियां बाजार, दशमेश नगर, बांसल कॉलोनी में एक-एक, डीसी कॉलोनी में दो और सेक्टर 20 में आठ, डबवाली में 16, ऐलनाबाद में नौ, कालांवाली में पांच, ओढां में सात, नाथूसरी चोपटा में 13, माधोसिघाणा में नौ, रानियां में 10, चौटाला में 16 और बड़ागुढ़ा में छह सहित कुल 127 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिले में अब कुल 637 मरीज सक्रिय है।
शहर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले
स्वास्थ्य विभाग ओर से अब तक 279078 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए है। इनमें से अब तक 9189 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। जबकि शहर में ही 4721 मरीज संक्रमित पाए गए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 865 लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिनमें से 127 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। अब 863 सैंपल का परिणाम आना शेष है। जिले में अब तक 124 कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
लोग नहीं अपना रहे नियम
अप्रैल में 812 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। जबकि अब तक सात मरीजों की मौत हो चुकी है। लेकिन इसके बाद भी लोग कोरोना नियमों की पालना करते हुए दिखाई नहीं दे रहे। शहर में सख्ती को लेकर अधिकारियों की सात सदस्य कमेटी का गठन किया गया था।
सार्वजनिक स्थानों पर लग रही लोगों की भीड़
कोरोना के मामले बढ़ने के बाद भी सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्क और बाजारों में स्थिति लोग बिना मास्क के घूमते हुए नजर आते हैं। बसों में भी यात्री बिना मास्क के नजर आते हैं और क्षमता से अधिक यात्री बसों में सवार होते हुए दिखाई देते हैं। जिसके कारण सामाजिक दूरी की पालना का भी यात्री उल्लंघन करते हुए नजर आते हैं।
कोरोना संक्रमित मिलने वाले मरीजों को ट्रेस कर उनकी जांच की जा रही है। अधिक बीमार मरीज को अस्पताल में दाखिल किया जाता है जो मरीज सामान्य पाया जाता है तो उन्हें होम आइसोलेट किया जा रहा है। लोग भी कोरोना से बचने के लिए नियमों की पालना करते।
- डॉ. कृष्ण कुमार, सीएमओ, सिरसा