फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dead body of woman found in Khedi Minor

खेड़ी माइनर में मिला महिला का अर्धनग्न हालत में शव

Sat, 13 Feb 2021 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Dead body of woman found in Khedi Minor
खेड़ी माइनर में गांव कुम्हारिया के पुल के पास करीब एक महिला का अर्धनग्न हालत में शव मिला है। कागदाना चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल सिरसा पहुंचाया। अभी तक महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। चौकी प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि खेड़ी माइनर में गांव कुम्हारिया के पुल के पास नहर में एक महिला का अर्धनग्न शव पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को माइनर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल सिरसा पहुंचाया। उन्होंने बताया कि महिला की उम्र 35 से 40 वर्ष है और नीली सलवार पहन रखी है। हाथ में कड़ा है और नाक में कोका पहना हुआ है। मृतक महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने महिला की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed