फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   dc will hold a meeting of gram sabha to make farmers aware

किसानों को जागरूक करने के लिए खुद डीसी लेंगे ग्राम सभा की बैठक

Mon, 04 Nov 2019 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
dc will hold a meeting of gram sabha to make farmers aware
dc will hold a meeting of gram sabha to make farmers aware - फोटो : Sirsa
जिले में 205 जगहों पर पराली जलाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पराली न जलाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी 30 संवेदनशील गांवों में ग्राम सभाएं करेंगे। खुद डीसी अशोक गर्ग भी ग्राम सभा की बैठक लेंगे। वे सिकंदरपुर ग्राम सभा की बैठक लेंगे। ताकि किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जा सके। साथ ही प्रशासन मंगलवार को पंचायत भवन में गोशाला संचालकों के साथ बैठक करेगा, ताकि पराली प्रबंधन में वे सहयोग करें। वे किसानों से अपने बजट के अनुसार पराली खरीद सकें या फिर किसानों के खेतों से पराली उठवा सकें, ताकि पराली पशुओं के चारे के रूप में प्रयोग हो सके। इस काम के लिए प्रशासन ग्राम सभाओं का भी सहारा ले सकता है। वहीं प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए तीन और किसानों के खिलाफ एफआईआर करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में शाम 6 बजे एक्यूआई 410 तक पहुंचा। हालांकि दोपहर को एक्यूूआई का स्तर 426 था। रविवार से वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट आ रही है। प्रदूषण को देखते हुए जिले में सोमवार को स्कूल बंद रहे। जिन स्कूलों को स्कूल बंद करने के नोटिस नहीं वे सुबह बच्चों के स्कूल पहुंचने पर उन्हें वापस घर भेज दिया गया। वहीं ट्रैफिक पुलिस व समाज सेवी संस्थाओं ने शहर में लोगों को मास्क बांटे। उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि पराली जलाने से बढ़ते प्रदूषण की गंभीरता के मद्देनजर हरसैक द्वारा अब तक 105 किसानों पर एक लाख 85 हजार रुपये जुर्माना किया गया है और जोधका गांव के एक किसान पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। हरसैक द्वारा जिला में पराली जलाने के 205 स्थानों को चिह्नित किया गया है। इसके अलावा 30 गांव जो पराली जलाने के लिए अति संवदेनशील है, उनमें ग्राम सभा के माध्यम से किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों को किया जागरूक
ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर में स्मॉग की स्थिति को देखते हुए शहरवासियों को मास्क पहन कर वाहन चलाने के बारे में जागरूक किया गया। जिसमें शहर के विभिन्न प्वाइंटों पर ट्रैफिक पुलिस व शहर की सामाजिक संस्थाओं द्वारा लोगों को जागरूक कर मास्क भी बांटे गए। ट्रैफिक एसएचओ बहादुर सिंह ने बताया कि वर्तमान में वातावरण में जहरीली हवाओं का मिश्रण हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की यह जिम्मेदारी हो जाती है कि वह न केवल मास्क लगाए अपितु मास्क वितरित भी करें। सिरसा के शाह सतनाम चौंक पर ट्रेफिक पुलिस के साथ छठी कक्षा में पढ़ने वाली लड़की चाहत गोयल ने शहर के ऊपर छाए स्मॉग के बादलों से शहरवासियों को हो रही परेशानी के कारण 200 मास्क बांटे। चाहत ने यह मास्क अपनी जेब खर्च से खरीदे। उसका कहना है कि मॉस्क से हवा शुद्ध होकर जाती है। इसलिए वाहन चलाते समय व घर से मॉस्क पहनकर ही बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल सभा ने भी लोगों में बांटे मॉस्क
श्री अग्रवाल सभा सिरसा द्वारा शहर के विभिन्न बाजारों व चौक चौराहों पर मास्क बांटे गए। सभा प्रधान मनमोहन गोयल व पदाधिकारियों अनिल सर्राफ, अंजनी कनोडिया, जयप्रकाश भोलूसरिया, अश्वनी बांसल, विष्णु सिंगला, गौरव गोयल, राकेश गर्ग ने अनेक स्थानों पर मास्क वितरित करते हुए कहा कि वर्तमान में वातावरण में जहरीली हवाओं का मिश्रण हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की यह जिम्मेदारी हो जाती है कि वह न केवल मास्क लगाए अपितु मास्क वितरित भी करें। इसी को देखते हुए श्री अग्रवाल सभा ने यह कदम उठाया है। श्री अग्रवाल सभा द्वारा शहर के रोडी बाजार, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, सदर बाजार, लालबत्ती चौक, सुरखाब चौक, हिसारिया बाजार इत्यादि क्षेत्रों में करीब तीन हजार मास्क वितरित किए गए। श्री अग्रवाल सभा ने किसानों से भी पराली को न जलाने की अपील की है।
व्यापार मंडल ने भी वितरित किए मॉस्क
पराली के धुएं से वातावरण में बनी जहरीली गैस से लोगों को बचाने के लिए हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने लोगों में मास्क वितरित किए। जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने कहा कि पिछले कई दिनों से पराली को आग लगाई जाने के कारण वातावरण में जहरीली हवा बनी हुई है। इस मौके पर शिवकुमार मंत्री, केदार पाहवा, जयप्रकाश भोलूसरिया, नरेश गर्ग व विनोद शर्मा मौजूद थे।

कोट्स
पिछले साल की तुलना में इस बार पराली जलाने की घटनाओं में कमी: डीसी
पिछले साल की अपेक्षा पराली जलाने की घटना में कमी आई है। पिछले वर्ष कुल 423 आगजनी की घटनाएं हुई थी, जिसमें 370 एकड़ क्षेत्रफल में फसल अवशेष जलाया गया था, जबकि इस वर्ष अब तक 205 जगह आगजनी की घटना हुई है, जिसमें 112 एकड़ में फसल अवशेष जलाया गया है। किसान पर्यावरण को बचाने में सहयोग करें और पराली न जलाएं। जो व्यक्ति पराली जलाने वाले की सूचना देगा उसे एक हजार रूपये का ईनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
-अशोक गर्ग, डीसी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed