फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   day,Yoga,sirsa news

घर के बाहर बिजली कर्मी का शव छोड़ चले गए नारनौंद के बिजली कर्मी, ठेकेदार सहित 9 पर केस

Sun, 20 Jun 2021 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
day,Yoga,sirsa news
7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सोमवार सुबह छह बजे से आठ बजे जिले के अलग-अलग 50 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। जिले के सभी ब्लॉकों में 50 स्थानों पर योग कार्यक्रम करने के स्थान का चयन किया गया है। एक स्थान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 50 लोग ही भाग ले सकेंगे। वहीं शहर के खेल स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। रविवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में योग प्रशिक्षक चंद्रपाल योगी ने उपस्थितजनों को योग प्रोटोकॉल क्रियाओं का अभ्यास करवाया। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. गिरीश चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. गिरीश चौधरी ने बताया कि जिला में उपायुक्त अनीश यादव के दिशा-निर्देशन में तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में कोविड नियमों की पालना करते हुए योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योग दिवस कार्यक्रम कोविड-19 हिदायतों के अनुसार आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्कों और खुल स्थानों पर आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम
जिला प्रशासन की ओर से शहर के पार्कों और खुले स्थानों पर योग के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से डबवाली, रानियां, कालांवाली, ऐलनाबाद, नाथूसरी चोपटा, बडागुढ़ा सहित अन्य 50 से अधिक स्थानों का चयन किया गया है। कार्यक्रम में पहुंचने वाले सदस्यों को नियमों की पालना के के लिए सख्त आदेश दिए गए हैं। कई स्थानों पर विशेष चिह्न भी लगाए गए है। उन स्थानों पर खड़े होकर साधक योग कर सकेंगे। एक कार्यक्रम में 50 लोग ही होंगे शामिल

योग कार्यक्रम में एक दौरान एक स्थान पर 50 लोग ही कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे अधिक लोगों को शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। सख्ती को लेकर विभाग की ओर से संबंधित अधिकारियों को नियमों की पालना करवाने के आदेश दिए गए है। ताकि लोग एक दूसरे के संपर्क में न आ सके और कोरोना संक्रमण का फैलाव न हो सके। वहीं एंट्री के दौरान लोगों के हाथों को सैनिटाइजर से साफ करने और मास्क वितरित करने के लिए भी सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed