{"_id":"57f9440c4f1c1bcd402708ab","slug":"dasahra-dasahra-in-sirsa-55-ft-statue-made-this-dasahra-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा में इस बार 55-55 फुट के होंगे रावण और कुंभकर्ण के पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा में इस बार 55-55 फुट के होंगे रावण और कुंभकर्ण के पुतले
ब्यूरो / अमर उजाला, सिरसा
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
दशहरा
- फोटो : bureau
श्री रामा क्लब चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित 67वें दशहरा महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। 11 अक्तूबर को दशहरा महोत्सव नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। दशहरा महोत्सव के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 55-55 फीट के रावण व कुंभकर्ण के विशालकाय पुतले तैयार किए गए हैं साथ ही लंका भी बनाई गई है। दशहरा महोत्सव के अवसर पर ऑटो मार्केट स्थित दशहरा ग्राउंड में इन पुतलाें का दहन किया जाएगा। पुतलाें में बड़ी मात्रा में आतिशबाजी लगाई गई है साथ ही मैदान पर अलग से आतिशबाजी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी।
विज्ञापन
दशहरा महोत्सव कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए क्लब के प्रधान अश्वनी बाठला व महासचिव गुलशन गाबा ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा बतौर मुख्यातिथि शामिल हाेंगे, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता श्याम बजाज हाेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेत्री सुनीता सेतिया करेगी। उन्हाेंने बताया कि समारोह को लेकर 11 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से नेहरू पार्क स्थित रामलीला ग्राउंड से भव्य शोभायात्रा चलेगी, जिसमें भगवान रामचंद्र व अन्य देवी देवताआें की मनोहर झांकियां शामिल होगी। विभिन्न बाजाराें से होती हुई शोभायात्रा ऑटो मार्केट स्थित दशहरा ग्राउंड में पहुंचेगी, जहां सायं पांच बजकर 55 मिनट पर रावण व कुंभकर्ण के पुतलाें को अग्नि भेंट की जाएगी। उन्हाेंने जिलावासियाें से आह्वान किया कि शोभायात्रा का बाजाराें में दर्शन व स्वागत करें तथा दशहरा स्थल पर सपरिवार पहुंचकर दशहरा महोत्सव का आनंद उठाएं। उन्हाेंने बताया कि 12 अक्तूबर को रामलीला में भगवान रामचंद्र जी का राजतिलक होगा तथा सिक्के की बोली दी जाएगी।
विज्ञापन