फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   dara chief sent a letter from suratiya jail

डेरा प्रमुख ने सुनारिया जेल से भेजा पत्र,

Tue, 28 Jul 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
dara chief sent a letter from suratiya jail
सुनारिया जेल में साध्वी यौन शोषण व छत्रपति हत्याकांड में सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने डेरा प्रबंधन को पत्र लिखा है। डेरा प्रमुख ने 25 जुलाई को अपना पत्र लिखा है। पत्र अनुसार डेरा प्रमुख ने अपने आप को स्वास्थ बताते हुए साध संगत के स्वास्थ्य की कामना की और कोरोना से बचाव के उपाय बताए। डेरा प्रमुख ने कहा कि परम पिता ने जब से इस खाक को गुरू बनाया तब से हम आपकी, संसार की भलाई के लिए प्रार्थना करते आ रहे हैं व ता उम्र गुरु रुप में इस कर्तव्य की जिम्मेदारी को निभाते रहेंगे। हमें खुशी है कि हमारे बच्चे जसमीत इंसा, चरणप्रीत इंसा, हनीप्रीत इंसा, अमरप्रीत इंसा व सारे डेरे में रहने वाले सेवादार, एडम ब्लॉक सेवादार व करोड़ों बच्चे सेवादार सब आज भी एक है। किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है और आगे भी सब एक रहें। ट्रस्ट सेवादार, एडम ब्लॉक सेवादार आश्रम में रहने वाले सारे सेवादार यह ख्याल रखे कि साध संगत में कोई गुटबाजी न होवे व एकता बनी रहे। आश्रमों का पूरा ख्याल रखें। हमारा ध्यान तो कुंज की तरह करोड़ों बच्चों में ही लगा रहता है। हम वचन देते हैं कि ता उम्र गुरु के रूप में आपकी संभाल बढ़ चढ़ कर करते रहेंगे। सतगुरु से प्रार्थना है कि आपकी हर जायज मांग पूरी करें।
विज्ञापन

पत्र में लिखा- परिवार के सदस्यों और हनीप्रीत के बीच नहीं है कोई विवाद
साध्वी यौन शोषण व छत्रपति हत्याकांड में सुनारियां जेल में सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने पहली बार हनीप्रीत पर चुप्पी तोड़ी है। तीन दिन पहले जेल से लिखे पत्र में राम रहीम ने जहां लोगों को कोरोना महामारी से बचने का दूसरी बार संदेश दिया, वहीं परिवार के सदस्यों व हनीप्रीत के बीच चल रहे विवाद की चर्चा पर विराम लगा दिया है। राम रहीम ने स्पष्ट किया है कि डेरे में परिवार के सदस्यों व हनीप्रीत के बीच कोई विवाद नहीं है। गौरतलब है 24 मार्च को हुए लॉकडाउन के बाद से राम रहीम की परिवार वालों से मुलाक ात नहीं हो पा रही है। जेल मैनुअल के हिसाब से सजा काट रहे कैदी को हर माह दो पत्र लिखने का अधिकार होता है। उसके तहत राम रहीम की ओर से करीब 80 दिन बाद यह दूसरा पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

राम रहीम ने अपनी मां समेत अन्य सेवादारों को संबोधित पत्र में लिखा कि हमें खुशी है कि हमारे बच्चे जसमीत इंसा, चरणप्रीत इंसा, हनीप्रीत इंसा, अमरप्रीत इंसा व सारे डेरे में रहने वाले सेवादार, एडम ब्लॉक सेवादार व करोड़ों बच्चे सेवादार सब आज भी एक है। किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है और आगे भी सब एक रहें। ट्रस्ट सेवादार, एडम ब्लॉक सेवादार आश्रम में रहने वाले सारे सेवादार यह ख्याल रखे कि साध संगत में कोई गुटबाजी न होवे व एकता बनी रहे। आश्रमों का पूरा ख्याल रखें। हमारा ध्यान तो कुंज की तरह करोड़ों बच्चों में ही लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनीप्रीत ने अब तक परिवार के सदस्यों के साथ जेल में नहीं की मुलाकात
बताते चलें कि सुनारियां जेल में राम रहीम से हनीप्रीत अब तक 4-5 बार मिल चुकी है, लेकिन उस दौरान परिवार का कोई सदस्य साथ नहीं होता था। हनीप्रीत की मुलाकात के बाद दूसरी मिलाई पर परिवार के लोग आते थे। इसको लेकर भी परिवार के सदस्यों और हनीप्रीत में विवाद की आशंका को बल मिला था। अब राम रहीम ने पत्र लिखकर सभी को एक रहने का संदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed