फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dabwali is divided into two parts due to the railway line, demand for four overbridges made to CM

Sirsa News: डबवाली रेलवे लाइन के कारण दो हिस्सों में बंटा, सीएम से की चार ओवरब्रिज की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dabwali is divided into two parts due to the railway line, demand for four overbridges made to CM
डबवाली। कार्यकर्ताओं के सा​थ संवाद करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सेनी। पार्टी। 
डबवाली। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार रात को डबवाली पहुंच गए थे। उन्होंने रविवार को सुबह यूथ मैराथन में शामिल होना था। रात को उन्होंने डाॅ. भीमराव आंबेडकर काॅलेज के सभागार में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया। डबवाली क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावी तैयारियों और विकास कार्यों पर खुलकर चर्चा की।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष डबवाली मोहिंद्र बांसल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि डबवाली शहर में एक विश्रामगृह होना चाहिए। लोक निर्माण विश्राम गृह दो ही कमरों का बनाया हुआ, जो बेहद छोटा है। शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए स्थायी हल होना चाहिए।
विज्ञापन

डबवाली शहर रेलवे लाइन के कारण दो हिस्सों में बंटा हुआ है। इसलिए शहर की जरूरत के अनुसार चार रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएं। शहर में लगभग 105 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ एक या दो ही चलते हैं। इनको जल्दी से चालू करवाया जाए। नागरिक अस्पताल में लंबे समय से अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग है, जो शहर के निवासियों के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबवाली शहर में बाबा भीमराव आंबेडकर चौक, महाराजा अग्रसेन चौक और अरूट जी महाराज चौक बनाए जाएं। तहसील परिसर के पास बस क्यू शेल्टर बनाया जाए, जो यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगा। शहर में तीन से चार और सामुदायिक केंद्र बनाए जाएं।
सरकार विकास कार्यों को देगी तेजी : सीएम
मुख्यमंत्री सैनी ने संवाद के दौरान सभी से सुझाव मांगें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार विकास कार्यों को और तेज गति देगी। हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए प्रशासन को निर्देशित किया जा चुका है। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं, मंडल स्तर के पदाधिकारियों, बूथ प्रमुखों और बड़ी संख्या में पार्टी समर्थकों ने भाग लिया। इसे बाद उन्होंने हरियाणा बीज विकास निगम चेयरमैन देवकुमार शर्मा के घर रात्रि भोजन किया और आमजन से मुलाकात की।

स्वामी राजेंद्रनंद महाराज के नाम पर वन्य जीव ट्रीटमेंट सेंटर का नाम रखने पर जताया आभार
श्री बिश्नोई सभा डबवाली के प्रधान कुलदीप कुमार जादूदा व अन्य पदाधिकारियों कहा कि वे मुख्यमंत्री का फतेहाबाद जिले के बड़ोपल में ब्रह्मलीन स्वामी राजेंद्रानंद महाराज के नाम पर प्रदेश का पहला वन्य जीव ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित करने की गई घोषणा पर आभार जताते हैं। स्वामी राजेंद्रानंद महाराज के नाम पर यह ट्रीटमेंट सेंटर बनना न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है। यह कदम वन्य जीवों के संरक्षण और पर्यावरण रक्षा की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed