{"_id":"69e3cb698818a516b903298b","slug":"cyclothon-rally-to-free-from-norcotics-sirsa-news-c-128-1-sir1004-156891-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: साइक्लोथॉन रैली में युवाओं ने भरी नशे के खिलाफ हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: साइक्लोथॉन रैली में युवाओं ने भरी नशे के खिलाफ हुंकार
Sat, 18 Apr 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
नशा मुक्ति का संदेश देते गांवों से गुजरती साइक्लोथॉन रैली।
युद्ध नशे के विरुद्ध
एसपी दीपक सहारन ने साइकिल चलाकर बढ़ाया युवाओं का हौसला, 20 किमी रैली में 9 गांवों से गुजरा जागरूकता का संदेश
172 गांवों व सिरसा, ऐलनाबाद व रानियां के 12 वार्डों में नशा मुक्ति का संदेश पहुंचा चुकी है पुलिस
फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पुलिस की ओर से जिले के युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने व नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से शनिवार को एक साइक्लोथॉन रैली का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया।
रैली में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खास बात यह रही कि उन्होंने स्वयं साइकिल चलाकर युवाओं के साथ रैली में भाग लिया और उनका उत्साहवर्धन किया।
यह साइक्लोथॉन रानियां थाना क्षेत्र के जीवन नगर स्थित सतगुरु प्रताप सिंह स्टेडियम से शुरू होकर संत नगर, जगजीत नगर दमदमा, धर्मपुर, संतोखपुरा, हार्निया, हर्निया खुर्द और अमृतसर खुर्द सहित 9 गांवों से गुजरते हुए करीब 20 किलोमीटर का सफर तय कर गुरुदेव इनडोर स्टेडियम संत नगर में संपन्न हुई।
विज्ञापन
रैली के दौरान विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने प्रतिभागियों का भव्य स्वागत किया। जगह-जगह फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया और पुष्प वर्षा कर युवाओं का हौसला बढ़ाया गया। इस दौरान युवाओं ने नशा मुक्त सिरसा के समर्थन में जोरदार नारे लगाए व समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर डीएसपी सिद्धार्थ बिश्नोई, थाना प्रभारी प्रगट सिंह, मनिंदर सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
नशा एक गंभीर सामाजिक समस्या
इस अवसर पर एसपी दीपक सहारन ने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक समस्या है जो न केवल व्यक्ति बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और खेल व शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है जब इसमें आमजन की सक्रिय भागीदारी हो।
समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी
एसपी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के आसपास कोई नशे की गिरफ्त में है तो उसे इस बुरी आदत से बाहर निकालने का प्रयास करना समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। सिरसा पुलिस प्रशासन नशे के आदी लोगों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
एसपी ने युवाओं को दी बब्बर शेर की संज्ञा
एसपी सहारन ने साइक्लोथॉन में भाग लेने वाले युवाओं को बब्बर शेर की संज्ञा देते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने बताया कि सिरसा पुलिस अब तक 172 गांवों और ऐलनाबाद, सिरसा व रानियां के 12 वार्डों में नशा मुक्ति का संदेश पहुंचा चुकी है। उन्होंने अन्य गांवों के प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे इन क्षेत्रों को आदर्श मानते हुए अपने इलाकों को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें।