{"_id":"57a8d5834f1c1bb461ee4954","slug":"crop-insurance-fasal-bima-pm-narendra-modi-mannequin-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बीमा योजना पर जताई नाराजगी, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर फूंका प्रधानमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बीमा योजना पर जताई नाराजगी, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : Bureau
कांग्रेस की ओर से सोमवार को सुभाष चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, कर्मचारियों सहित सभी वर्गों की अनदेखी के आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा कर रहे थे। शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को लूटने औश्र बर्बाद करने में लगी हुई है। फसल बीमा योजना बिल्कुल भी किसानों के हित में नहीं, जबकि सरकार किसानों को बीमा करवाने पर बाध्य कर रही है। किसानों से बिना पूछे बैंकों में उनके खाते से बीमा राशि निकाली जा रही है, जो कि किसानों के साथ ज्यादती है।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा कि प्रदेश के कृृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ गांव-गांव पैदल यात्रा करके किसानों को फसल बीमा करवाने का झांसा दे रहे हैं, लेकिन किसानों पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा। यही वजह है कि पहले जहां बीमा करवाने की आखिरी तिथि 31 जुलाई थी, उसे अब बढ़ा कर 10 अगस्त कर दिया है।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार बात तो किसानों के हित की करती है, लेकिन नीतियां किसानों को उजाड़ने की बनाई जा रही हैं। पहले किसानों को उनकी फसलों का उचित भाव नहीं दिया गया, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं की गई, भूमि अधिग्रहण के नाम पर किसानों के साथ छल किया गया और अब फसल बीमा योजना की आड़ में किसानों को तंग किया जा रहा है।
शर्मा ने कहा कि या तो भाजपा सरकार को अपने जनविरोधी फैसले तत्काल प्रभाव से वापस ले लेने चाहिए अथवा नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।