{"_id":"8f099cc94c73aff9eae8ed9db2c8f48c","slug":"women-kill-her-daughter-with-lover-and-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने प्रेमी और पति के साथ मिलकर बेटी को कस्सी से काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने प्रेमी और पति के साथ मिलकर बेटी को कस्सी से काट डाला
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मंगालिया में अवैध संबंधों में बाधक बनी 12वीं एक छात्रा को उसकी मां ने अपने प्रेमी और पति के साथ मिलकर कस्सी से काट डाला। दिल दहला देने वाले इस हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त की गई कस्सी बरामद कर ली है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
वारदात रविवार तड़के हुई। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम से संबंधित सबूत जुटाए।
पुलिस के अनुसार मंगालिया निवासी भागीरथ की पत्नी अनुसुइया के गांव में रहने वाले विनोद कुमार के साथ अवैध संबंध थे। भागीरथ को इसका पता था, लेकिन उसने कभी विरोध नहीं किया।
विज्ञापन
भागीरथ की 20 वर्षीय बेटी प्रियंका ने अपनी मां को विनोद के साथ संबंध रखने के लिए कई बार टोका था और अक्सर विरोध जताती थी।
ऐसे में उसे रास्ते से हटाने के लिए अनुसुइया, भागीरथ और विनोद ने उसकी हत्या कर दी। प्रियंका के भाई कमलजीत ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि विनोद कुमार विरोध न करने की एवज में उसके पिता भागीरथ को रुपये देता और सारे घर का खर्चा भी उठाता था।
विज्ञापन
प्रियंका को मां पर संदेह तो था, लेकिन शुक्रवार रात को उसने अनुसुइया व विनोद कुमार को आपत्तिजनक हालत में देख भी लिया।
जब उसने विरोध किया तो विनोद कुमार के साथ मिलकर प्रियंका को रास्ते से हटाने की साजिश रची। अनुसुइया ने पति भागीरथ को भी इस साजिश में शामिल कर लिया।
यूं दिया वारदात को अंजाम
विनोद कुमार शनिवार रात भागीरथ के घर पहुंचा। इस दौरान कमलजीत अपनी बीवी को मायके छोड़ने गया हुआ था। ऐसे में घर में प्रियंक सहित कुल चार लोग थे।
तीनों ने तड़के पांच बजे कमरे में सो रही प्रियंका का मुंह दबाकर उसे रस्सी से बांध दिया। इसके बाद अनुसुइया,विनोद कुमार और भागीरथ ने उसको कस्सी से काट डाला।
इस वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों की शव को ठिकाने लगाने की योजना बना रहे थे कि किसी के आने की आहट सुन भाग खड़े हुए।
पड़ोसियों की सूचना पर ऐलनाबाद उप पुलिस अधीक्षक कुलदीप बेनीवाल व रानियां थाना प्रभारी दलीप सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा पहुंचाया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद भागीरथ और अनुसुइया को गिरफ्तार कर लिया।