फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Woman Arrested for Blackmailing by threatening to file misdeed case in Sirsa

Sirsa: दुष्कर्म का केस करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल, हुडा सेक्टर निवासी महिला गिरफ्तार

Mon, 26 Sep 2022 12:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 Sep 2022 12:25 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि आरोपी महिला की ओर से चेक मांगने की उसने वीडियो भी बना ली। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । 

विज्ञापन
Woman Arrested for Blackmailing by threatening to file misdeed case in Sirsa
arrest - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिरसा में ब्लैकमेलिंग करने वाला गिरोह अब सक्रिय हो रहा है। सिविल थाना पुलिस ने भी ब्लैकमेलिंग मामले में हुडा सेक्टर के फ्लैट में रहने वाली एक महिला को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला ने दड़बी निवासी एक व्यक्ति व उसके दोस्त पर दुष्कर्म का केस करने की एवज में 10 लाख रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने 10 हजार रुपये उसे महिला थाना के बाहर ही दिए। जिसके बाद पुलिस ने महिला को अन्य राशि लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया। इससे पहले भी शहर थाना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव दड़बी निवासी ने बताया कि हुडा सेक्टर 19 स्थित फ्लैट निवासी एक महिला सुनीता व उसके पति पूर्ण सिंह ने उसको व उसके साथी निवासी खैरपुर के खिलाफ दुष्कर्म करने का षड्यंत्र रचते हुए महिला थाना में शिकायत दी। उन्हें पुलिस की ओर से थाने में बुलाया गया। जब वह महिला थाना में पहुंचे तो सुनीता ने उन्हें शिकायत वापस लेने के एवज में 10 लाख रुपये की मांग दी। उन्होंने इज्जत बचाने के लिए 20 हजार रुपये नकद और छह लाख रुपये का चेक देने पर सहमति जता दी।
विज्ञापन


उन्होंने 10 हजार रुपये महिला थाना के बाहर ही दे दिए। महिला ने अन्य 10 हजार रुपये का चेक भी मांगा। पीड़ित ने बताया कि उक्त महिला की ओर से 10 हजार रुपये का चेक मांगने की उसने वीडियो भी बना ली। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी राम निवास ने बताया कि पीड़ित ने उन्हें मामले की शिकायत दी थी। जिसके बाद टीम का गठन कर महिला का राशि लेते हुए रंगे हाथ काबू किया है। महिला के साथ जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed