{"_id":"ddaf303eaa3b24dafd748632992d8c44","slug":"woman-and-her-daughter-arrested-in-prostitution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेश्यावृत्ति में महिला और उसकी पुत्री गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेश्यावृत्ति में महिला और उसकी पुत्री गिरफ्तार
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सादेवाला में देर रात एक महिला द्वारा अपने घर में वेश्यावृत्ति करवाने को लेकर पूरे गांव में रोष फैल गया और पूरा गांव महिला के घर के बाहर एकत्र हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महिला का पति कहीं बाहर रहता है और महिला अपनी बेटियों सहित वेश्यावृत्ति करती है, पूरा दिन महिला के घर आवारा लोगों का आनाजाना लगा रहता है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा हैं।
विज्ञापन
थाना रानियां और जीवननगर चौकी से पुलिस ने आरोपी महिला व उसकी पुत्री सहित चार अन्य लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में रविवार सुबह गांव की पंचायत थाने में पहुंची और उन्होंने थाना प्रभारी दलीप सिंह से मुलाकात कर उक्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
ग्रामीण ताराचंद, सतीश कुमार, सुखविंद्र सिंह, हुकमा राम, सतपाल, सुभाष, कृष्ण, भागराम, विजय सिंह, नंदराम, अजय कुमार ने आरोप लगाया कि उक्त महिला की हरकतों से पूरा गांव परेशान हैं, यह महिला पहले ऐलनाबाद व सिरसा में गलत कार्य करती थीं और बड़े-बड़े लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे पैसे ऐंठती थीं, अब वह पिछले दो माह से गांव मेें रह रही हैं।
ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष मांग की है कि महिला व उसके साथियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएं।
थाना प्रभारी दलीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला और उसकी पुत्री सहित दयाराम निवासी रामपुरियां हनुमानगढ़, रवि निवासी ऐलनाबाद, राकेश निवासी बाहिया, अमनदीप निवासी कालूराम के खिलाफ वेश्यावृृत्ति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस जांच में जुट गई हैं।