फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Wife's photo on Facebook put

फेसबुक पर पत्नी की फोटो डाली

Sat, 07 Nov 2015 12:39 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Wife's photo on Facebook put

पत्नी के साथ हुए झगड़े के पश्चात पति ने फेसबुक आईडी पर उसकी फोटो अपलोड करके पर आपत्तिजनक कमेंट कर दिया।

विज्ञापन


पति की इस हरकत से आहत पत्नी परिजनों के साथ महिला पुलिस थाने पहुंची।

उसने आरोपी पति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने, जान से मारने की धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सिरसा निवासी एक युवती की शादी पानीपत निवासी अमित कुमार से वर्ष 2008 में हुई थी। शादी के बाद पति और अन्य ससुरालजन उसे दहेज को लेकर परेशान करने लगे।

विवाहिता ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर उनके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा दिया। बाद में ससुराल वालों ने क्षमा मांगते हुए प्रताड़ित नहीं करने का वादा किया।
विज्ञापन


इसके पश्चात विवाहिता ने अपना केस वापस ले लिया, लेकिन पति-पत्नी के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया।

छह माह से विवाहिता अपने परिजनों के साथ सिरसा हिसार रोड क्षेत्र में रह रही है। पीड़िता का कहना है कि 30 अक्तूबर को पति अमित कुमार अचानक सिरसा आया।

उसने अपने मोबाइल से उसकी फोटो खींची और अपनी फेसबुक आईडी पर अपलोड कर दिया। अमित ने फोटो के नीचे बहुत आपत्तिजनक कमेंट किया।

उसके साले ने जब उसे फेसबुक से फोटो हटाने को कहा तो अमित ने उसे जान की धमकी दे डाली। पति की इस घटिया हरकत से आहत पीड़िता परिजनों के साथ महिला पुलिस थाने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी इंस्पेक्टर कृष्णा देवी का कहना है कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी पति अमित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed