सिरसा में हादसा: हाईवे पर आधी रात को पीछे से कैंटर ने मारी टक्कर, ट्रैक्टर सवार दो युवकों की मौत, एक था इकलौता कमाने वाला
एक मृतक परिवार में इकलौता कमाने वाला युवक था। हादसे ने तीन बच्चों से उनके पिता को छीन लिया। यह घटना देर रात्रि करीब दो बजे हुई। जहां पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक कैंटर ने टक्कर मार दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सिरसा में नेशनल हाईवे पर गांव मोरीवाला के पास कैंटर ने आगे आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में शामिल एक युवक अपने परिवार में कमाने वाला अकेला ही था तथा तीन बहनों का इकलौता भाई था। हादसे ने तीन बच्चों से उनके पिता को छीन लिया। यह घटना देर रात्रि करीब दो बजे हुई। जहां पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक कैंटर ने टक्कर मार दी।
डिंग पुलिस थाने में दी शिकायत में महेंद्र सिंह निवासी पक्का सीट फार्म अबोहर ने बताया कि उसका पुत्र कृष्ण सिंह व उसका दोस्त मनीष कुमार निवासी ढाणी मिजी साहब रोड बसंत नगर तहसील अबोहर जिला फाजिल्का पेड़ों की लकड़ियां किराये पर लेकर हिसार प्लाई बोर्ड की फैक्टरी में बेचने का काम करते हैं।
रविवार शाम के समय उसका लड़का कृष्ण सिंह व उसका दोस्त मनीष कुमार ट्रैक्टर ट्रॉली में अबोहर से पेड़ों की लकड़ियां भरकर हिसार प्लाई बोर्ड की फैक्टरी में बेचने के लिए ले जा रहे थे। ट्रैक्टर कृष्ण सिंह चला रहा था तथा उसका दोस्त उसके पास ट्रैक्टर की बाई साइड वाली सीट पर बैठा था। महेंद्र सिंह ने बताया कि वह तथा नवीन कुमार निवासी बाहबल वासी रोड पंचपीर नगर अबोहर की कार में पीछे-पीछे हिसार निजी काम से जा रहे थे।
कृष्ण सिंह व मनीष कुमार की ट्रैक्टर ट्रॉली को रात्रि करीब डेढ़ बजे मोरीवाला के निकट अशोका लीलेंड शोरूम से थोड़ा आगे पहुंचा तो पीछे से एक ट्रक कैंटर चालक तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए कृष्ण सिंह व मनीष कुमार की ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से सीधी टक्कर मार दी। कैंटर चालक टक्कर के बाद काफी दूर तक अपने साथ घसीटते हुए ले गया।
हादसे में कृष्ण सिंह ट्रैक्टर में सीट में फंस गया तथा उसे काफी चोटें आई तथा मनीष कुमार लकड़ियों के नीचे फंस गया। कृष्ण सिंह व उसके साथी मनीष कुमार को काफी चोटें होने की वजह से एंबुलेंस के जरिये अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तीन बहनों का इकलौता भाई था कृष्ण
इस हादसे में मृतक कृष्ण के पिता भी छह माह पूर्व एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। जिनका अभी तक उपचार चल रहा है तथा तीन बहनों का इकलौता भाई था। इसके अलावा शादीशुदा कृष्ण के तीन बच्चे भी हैं। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। जबकि दूसरा मृतक मनीष अविवाहित था। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।