फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two workers died due to electrocution in Sirsa

सिरसा में करंट लगने से दो कारिंदों की मौत: बिजली लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा, पेंट कर रहे थे युवक

Tue, 11 Apr 2023 01:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 11 Apr 2023 01:16 PM IST
सार

पंजाब के किलियांवाली निवासी आकाश व सोनू चौटाला रोड पर स्थित शर्मा गेस्ट हाउस पर पेंट करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान दोनों गेस्ट हाउस के साथ से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की तार की चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए।

विज्ञापन
Two workers died due to electrocution in Sirsa
death demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिरसा के डबवाली के चौटाला रोड पर गेस्ट हाउस को पेंट करते समय दो कारिंदे बिजली की तारों की चपेट में आ गए। करंट लगने के कारण दोनों की मौत हो गई। मृतकों के शव को डबवाली के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया है। वहीं पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी अनुसार घटना मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे की है। मंगलवार सुबह पंजाब के किलियांवाली निवासी आकाश व सोनू चौटाला रोड पर स्थित शर्मा गेस्ट हाउस पर पेंट करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान दोनों गेस्ट हाउस के साथ से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की तार की चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए। आसपास के लोगों ने दोनों को डबवाली के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उनकी जांच कर दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में मातम का माहौल बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed