{"_id":"402b3b427f1d2a55d445410f1236d4dc","slug":"three-minutes-to-put-26-thousand-lime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मिनट में लगा दिया 26 हजार का चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन मिनट में लगा दिया 26 हजार का चूना
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई के एटीएम कार्ड से पैसे निकलवाने गए एक पटवारी का एटीएम बदलकर आरोपियों ने महज तीन मिनट में 26 हजार 600 रुपये का चूना लगा दिया। जब तक पीड़ित को माजरा समझ में आया, आरोपी खिसक चुके थे।
विज्ञापन
खुईयांमलकाना सर्कल का पटवारी बलविंद्र सिंह वीरवार को को चौटाला रोड स्थित एसबीआई शाखा के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचा।
अस्वस्थ होने की वजह से वह सिक्योरिटी गार्ड की अनुपस्थिति में वहां रखी कुर्सी पर बैठ गया। इसी दौरान एक युवक ने फायदा उठाते हुए उनका एटीएम कार्ड लेकर मशीन में डाल दिया।
विज्ञापन
पटवारी ने अपना कोड नंबर दबाया, इतनी देर में युवक ने कार्ड बदल दिया। पटवारी ने 12.06 मिनट पर 10 हजार रुपये की राशि निकलवाई थी।
जैसे ही वह अपनी पासबुक पूरी करवाने के लिए बैंक के भीतर गया अपने एकाऊंट में 14 रुपये 08 पैसे देखकर हैरान रह गया।
उसके अनुसार एकाउंट में करीब 26 हजार रुपये की राशि होनी चाहिए। पांच मिनट बाद 12.11 मिनट पर 10 हजार, 12.12 मिनट पर 10 हजार तथा 12.13 मिनट पर 6600 रुपये निकलने का मैसेज मोबाइल पर आ गया।
विज्ञापन
तब जाकर पूरा माजरा समझ में आया। पटवारी ने अपना एटीएम कार्ड चैक करवाया। जोकि जलालुद्दीन कुरैशी के नाम से था।
पटवारी की शाखा प्रबंधक इकबाल गर्ग ने सीसीटीवी फुटेज चेक की। पता चला कि जिस समय वारदात हुई, उस समय तीन-चार जनें एटीएम के भीतर ही थे।
नीली कमीज पहने युवक ने पटवारी की हेल्प करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल दिया। बड़ी चतुराई से कार्य करने के बाद फौरन ही उसी रोड़ पर स्थित कार्पोरेशन बैंक की शाखा में पहुंच गया।
वहां लगे एटीएम का प्रयोग करते हुए धड़ाधड़ तीन मिनट में ही 26 हजार रुपये की राशि निकलवा ली।