फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: Youth dies under suspicious circumstances, family members suspect murder

Sirsa: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 19 Nov 2023 02:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 19 Nov 2023 02:29 PM IST
सार

परिजन मौके पर पहुंचे तो पहले ही शव को पंखे से उतार बेड पर रखा हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया कि संगीत की छाती पर चोट के निशान है और पूरा बेड पानी से भीगा हुआ था।

विज्ञापन
Sirsa: Youth dies under suspicious circumstances, family members suspect murder
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सिरसा के गांव मोरीवाला के नाथ समुदाय के संगीत नामक युवक का शव हुड़्डा चौक के पास एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद लड़के के परिजन पहुंचे। उन्होंने सुबह हत्या की आशंका जताते हुए खैरपुर चौकी के अन्दर धरना लगा दिया। पुलिस ने फिलहाल युवती को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि संगीत को एक लड़की ने मिलने के लिए हुड़्डा चौक पर एक होटल में बुलाया था। संगीत घर से सरसों का साग बनाकर लड़की से मिलने के लिए होटल में गया था। रात के 1 बजे के करीब पुलिस ने सूचित किया कि संगीत ने खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन


जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो पहले ही शव को पंखे से उतार बेड पर रखा हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया कि संगीत की छाती पर चोट के निशान है और पूरा बेड पानी से भीगा हुआ था। ऐसे में उन्होंने लड़की व उसके साथियों द्वारा हत्या करने की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता भूपेंद्र वेद वाला ने कहा कि संगीत का एक लड़के के साथ रंजिश थी। उस लड़के ने हनी ट्रैप कर युवक को फंसाया था। दोनों ने मिलाकर संगीत की हटाया की है। पुलिस मामले में बयान दर्ज करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed