फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, smog, accident, sirsa

स्वास्थ्य के साथ दुर्घटना का सबब बनने लगा आसमान में छाया स्मॉग

Sat, 05 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा Updated Sat, 05 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
sirsa, smog, accident, sirsa
स्‍ममाग - फोटो : buraeau
दीपावली के बाद आसमान में छाया स्मॉग शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। स्मॉग के कारण जहां लोगों में स्वास्थ्य संबंधी तकलीफें बढ़ रही हैं तो वहीं होने के साथ-साथ आंखों में भी एलर्जी की समस्या देखने को मिल रही है। दमे के रोगियों की संख्या अस्पतालों में बढ़ने लगी है। चिकित्सकों का मानना है कि कुछ दिन और ऐसा ही मौसम रहा तो स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानकारी साबित होगा। 
विज्ञापन

स्मॉग दुर्घटना का भी सबब बनने लगा है, जिसका उदाहरण बीते दिन रात्रि गांव ढूकड़ा के पास कार नहर में गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी। इसके अलावा भी सड़कों पर छिटपुट घटनाएं हुई हैं जो आसमान में छाए धुएं के कारण घटित हुई हैं। हालांकि वीरवार को को इसका असर पूर्व की अपेक्षा कुछ कम दिखा, लेकिन शुक्रवार को स्थिति भिन्न दिखाई दी। जिस कारण वाहन चालकों को दिन में हैड लाइट व इंडीकेटर जलाकर गंतव्य स्थानों पर जाता देखा गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगर किसान पराली न जलाएं तो ये स्मॉग हवा के साथ धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा, लेकिन किसान अपने मतलब के लिए ऐसा कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। पूर्व में इसे दीपावली के पटाखों का कारण माना जा रहा था, लेकिन वास्तव में ये पटाखों का प्रदूषण न होकर किसानों द्वारा जलाई गई पराली का असर है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ये आसमान में छाया ये धुआं पटाखों से ज्यादा पराली जलाने के कारण हुआ है। सूत्रों के अनुसार प्रतिबंध होने के बावजूद भी जिला में किसान गाहे-बगाहे पराली जलाने से गुरेज नहीं कर रहे। पराली जलाने से उत्पन्न हुए इस धुएं के चलते एक तिहाई हवा प्रदूषण की गिरफ्त में है। पूरा प्रदेश स्मॉग की चपेट में है तो वहीं दिल्ली जैसे महानगरों में तो ये स्थिति है कि वहां स्मॉग व वाहनों का प्रदूषण मिलकर वहां की हवा को ओर प्रदूषित कर दिया है। स्मॉग के कारण दिल्ली, गुरुग्राम व नोएडा आदि क्षेत्रों में तो कुछ स्कूलों में अवकाश करनेे के भी समाचार प्राप्त हुए हैं तो वहीं कई महानगरों में लोग मास्क पहने हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस विषय में विशेषज्ञों की अलग-अलग राय है, लेकिन हिसार एचयू के अनुसार छह या सात नवंबर को हवा का दौर चल सकता है जिस कारण लोगों को इससे राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन


क्या कहते हैं विशेषज्ञ  
एचएयू के मौसम विशेषज्ञ डॉ. राज सिंह ने कहा देखिए जब तक लोग पराली जलाने से गुरेज नहीं करते तब तक स्पष्ट रूप से तो कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन 6 या 7 नवंबर को हवा चलने के कारण इसमें राहत मिल सकती है। आगामी दो तीन दिन तक स्मॉग का असर रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed